East Champaran: ‘स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता’ अभियान के तहत जिले के अधिकारियों ने की सफाई

पूर्वी चंपारण: ‘स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता’ कार्यक्रम के तहत पूर्वी चंपारण में जिलास्तरीय अधिकारियों ने सफाई की। कार्यक्रम जिलाधिकारी सौरव जोरवाल के नेतृत्व में मोतिहारी के गांधी मैदान में आयोजित की गई जहां जिला स्तर के सभी अधिकारियों ने साफ सफाई की। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि लोगों को स्वच्छता को अपने व्यवहार में लाना चाहिए तभी स्वच्छ समाज और स्वच्छ भारत का निर्माण हो सकेगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि आज का कार्यक्रम लोगों को जागरूक करने के लिए आयोजित की गई है।सरकार के निर्देश के आलोक में स्वच्छता पखवाड़ा 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक मनाया जायेगा जिसमें प्रतिदिन विभिन्न विभाग के द्वारा स्वच्छता आधारित गतिविधियां आयोजित की जाएँगी और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जायेगा।

स्वच्छता अभियान में जिलाधिकारी के साथ नगर आयुक्त, सौरभ सुमन यादव, अपर समाहर्ता, मुकेश कुमार सिंहा, अपर समाहर्ता लोक शिकायत निवारण शैलेंद्र भारती, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन राजेश्वरी पांडे, अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्वेता भारती, जिला शिक्षा पदाधिकारी संजीव कुमार, वरीय कोषागार पदाधिकारी विजय कुमार, जिला विकास शाखा की प्रभारी रश्मि सिंहा, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी, बड़ी संख्या में गणमान्य, विभिन्न संगठनों एवं संस्थाओं से जुड़े हुए लोगों ने श्रमदान कर गांधी मैदान में चलाई जा रही स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम जिला प्रशासन, पूर्वी चंपारण मोतिहारी के द्वारा आयोजित किया गया।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-                पूर्वी चंपारण में 14 Teachers के खिलाफ मामला दर्ज, एक दर्जन ने दिया इस्तीफा, जानें कारण

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

East Champaran East Champaran East Champaran

East Champaran

Bihar News: मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 लाख रुपये देगा इंडियन...

 बिहार में इंडियन मोशन पिक्चर प्रोडक्शन एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 लाख रुपये दिए। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने भी एक...

Bihar Green Gram Farming: बिहार के 10 जिलों में 6,250 एकड़...

बिहार में हरा चना की अगेती खेती को बढ़ावा देने के लिए 10 जिलों में 6,250 एकड़ का लक्ष्य तय किया गया है। किसानों...

JTET 2026: परीक्षा की तैयारियों को लेकर कार्यशाला, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा...

 झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा JTET 2026 की तैयारियों को लेकर जैक सभागार में कार्यशाला हुई। प्रश्नपत्रों की गोपनीयता, सुरक्षित परिवहन और परीक्षा प्रक्रिया का...