धनबादः जिले के पंपु तालाब के समीप रेलवे क्वार्टर में अपराधियों ने लूट को अंजाम दिया है. अपराधी घर से सोने के जेवर, नगद और मोबाईल लेकर फरार हो गए. शनिवार की रात करीब 12 बजे अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. घटना के दौरान क्वाटर में एक महिला और बच्चा मौजूद था. घटना की जानकारी देते हुए प्रियंका ने बताया कि अपराधियों ने घर में घुसने के लिए पिछले दरवाजे का इस्तेमाल किया था. गेट की जाली काटकर तीन अपराधी घर के अंदर आ गए. पति की नाइट ड्यूटी थी और घर पर बच्चे के साथ अकेली थी. घटना को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज करवा दिया गया.







