Supreme Court में CJI पर वकील ने फेंका जूता, मंत्री प्रेम कुमार बोले- यह देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण, सख्त कार्रवाई होनी चाहिए

Supreme Court में CJI पर वकील ने फेंका जूता, मंत्री प्रेम कुमार बोले- यह देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण, सख्त कार्रवाई होनी चाहिए

नई दिल्ली : देश की सर्वोच्च न्यायपालिका में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई जब Supreme Court की कार्यवाही के दौरान एक वकील ने अचानक मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंक दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे न्यायिक जगत में गहरी नाराजगी देखी गई। वहीं बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने इस घटना को देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह न्याय व्यवस्था की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली हरकत है। ऐसे लोगों पर कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में कोई न्यायालय की प्रतिष्ठा से खिलवाड़ करने की हिम्मत न करे।

DIARCH Group 22Scope News

 

मंत्री प्रेम कुमार ने आगे कहा कि भारत की न्यायपालिका लोकतंत्र की सबसे मजबूत स्तंभ है और उस पर इस तरह का हमला न सिर्फ अस्वीकार्य है बल्कि यह पूरे देश की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाता है। उन्होंने दोषी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

p kr 22Scope News

ये भी पढे :  Bihar Bidhan Sabha Chunav 2025 :  निर्वाचन आयोग ने किया विधानसभा चुनाव की तारीख का एलान, दो चरणों में होगा मतदान

AJIO Beauty Launch: स्किनकेयर, मेकअप और हेयरकेयर के लिए AJIO Beauty...

AJIO Beauty Launch: रिलायंस रिटेल ने अपने फैशन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म, AJIO का विस्तार करते हुए 'AJIO Beauty' नाम से एक नया ब्यूटी डेस्टिनेशन लॉन्च किया...

Dhanbad Vikas Mahadharna: बारिश भी नहीं रोक सकी धनबाद की आवाज,...

Dhanbad Vikas Mahadharna: कोयले से समृद्ध इस इलाके के सर्वांगीण विकास की मांग को लेकर बुधवार को 'धनबाद विकास मंच' के बैनर तले रणधीर वर्मा...

Bhagalpur Snake Bite News: टीवी देखते-देखते सो गई बच्ची, सुबह हाथ...

Bhagalpur Snake Bite News: बांका ज़िले के शंभुगंज थाना क्षेत्र के छतर गाँव से एक दुखद घटना सामने आई है। यहाँ 14 साल की आदित्य...