तिलक समारोह में भोज खाना लोगों को पड़ा महंगा, सैकड़ों लोग हुए बीमार

चतरा : चतरा के जोरी में भोज खाना सैकड़ों लोगों के लिए काफी महंगा साबित हुआ. एक तिलक समारोह में भोज खाने के बाद करीब चार सौ लोग बीमार पड़ गए. अंदेशा जताया जा रहा है कि भोज में जो खाना परोसा गया वो विषाक्त था.

बीमार लोगों में एक ही गांव के 350 लोग शामिल हैं. बाकी लोग बाहर से आए थे. बाहर से आनेवालों में वो लोग भी शामिल हैं जो तिलक चढ़ाने बिहार के गया से आए थे. मौका था धरुवानंद राव के पुत्र रवींद्र राव के तिलक समारोह का.

भोज खाने के बाद से ज्यादातर लोगों को उल्टी दस्त और पेट में दर्द की शिकायत होने लगी. बीमार लोगों को चतरा सदर अस्पताल, जोरी, हंटरगंज में इलाज चल रहा है. वहीं जिन्हें ज्यादा परेशानी नहीं है वो लोग घर पर रहकर ही इलाज करा रहे हैं. ग्रामीणों के मुताबिक जो लोग सिर्फ लिट्टी चोखा खाकर रह गए वो बच गए और जिन लोगों ने लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया वो बीमार पड़ गए. मेजबान धरुवानंद राव के घर के लोग भी बीमार हैं.

रिपोर्ट: सोनू

बहन का तिलक चढ़ा कर लौट रहे भाई की मौ’त, 8 घायल

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...