Dhanbad के इस बूथ में मतदाताओं को दी गई गलत मतदान पर्ची, वोटरों ने किया हंगामा….

Dhanbad: झारखंड में आज नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी है। मतदान के दौरान धनबाद के बूथ में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। धनबाद के कई बूथ में गड़बड़ी से हंगामा हो गया।

लोयाबाद नगर निगम में हुई बड़ी गड़बड़ी

बता दें Dhanbad के लोयाबाद नगर निगम के वार्ड नंबर 8 के बूथ संख्या 8/5 एकडा प्राथमिक विद्यालय और 8/8 बासुदेव गांधी स्मृति उच्च विद्यालय में गलत मतदान पर्ची पर लोगों ने खूब हंगामा किया। दरअसल, वार्ड 8 के मतदाताओं को बूथ पर वार्ड 9 के मतदान पर्ची पर मतदान कराने का मामला सामने आया है।

Read More: MS Dhoni रहेंगे Available, पर CSK के सभी मैच खेलना तय नहीं

मिली जानकारी के अनुसार वोट देने आए एक मतदाता ने जब मतदान पर्ची देखा तो पाया कि चुनाव चिन्ह तो सही है, लेकिन प्रत्याशी का नाम गलत अंकित है। गलती पकड़े जाने पर उक्त वैलेट पेपर से मतदान को रोक दिया गया। हालांकि वहां भी 14 मतदाता मतदान कर चुके थे।

प्रीजाइडिंग आफिसर ने मामले पर क्या कहा-     

इस मामले को लेकर प्रीजाइडिंग आफिसर विश्वजीत मांजी ने बताया कि 50 – 50 वोल्म के दो वेलैट पेपर में इस तरह की गडबड़ी पाई गई हैं। वेलैट पेपर की प्रिंटिंग के दौरान हुई गलती के कारण यह स्थिति पैदा हुई है।

दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच हुई झड़प

बता दें धनबाद में बूथ गड़बड़ी के मामले तो सामने आए ही इसके साथ-साथ दो प्रत्याशी के समर्थकों के बीच भी झड़प देखा गया जिसके बाद पुलिस एक्टिव हुई। झड़प और हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के समर्थकों को बूथों से हटा दिया।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!