Ranchi Municipal Corporation Elections 2026:पूर्व मेयर Asha Lakra ने किया मतदान, कहा- Ranchi को अब Hightech City बनना चाहिए

Ranchi Municipal Corporation Elections 2026: रांची निकाय चुनाव में पूर्व मेयर आशा लकड़ा ने मतदान कर मतदाताओं से अपील की। कहा, क्लीन-ग्रीन के बाद अब रांची को हाइटेक सिटी बनाने की जरूरत।


Ranchi Municipal Corporation Elections 2026रांची: रांची नगर निकाय चुनाव के तहत सुबह से ही मतदान जारी है। इसी क्रम में पूर्व मेयर एवं राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा ने भी मतदान कर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।

मतदान के बाद उन्होंने शहरवासियों से घरों से निकलकर मतदान करने की अपील की और कहा कि यह मोहल्ले और शहर की सरकार चुनने का अवसर है।


Key Highlights

• पूर्व मेयर डॉ. आशा लकड़ा ने रांची में किया मतदान

• मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में वोट डालने की अपील

• कहा, क्लीन-ग्रीन के बाद अब रांची को हाइटेक सिटी बनाना जरूरी

• अपने कार्यकाल की योजनाओं का किया उल्लेख

• वेंडर मार्केट और पार्किंग व्यवस्था सुधारने पर दिया जोर


Ranchi Municipal Corporation Elections 2026:रांची को अब हाइटेक सिटी बनना चाहिए

रांची को लेकर अपनी सोच साझा करते हुए उन्होंने कहा कि शहर क्लीन और ग्रीन सिटी की दिशा में आगे बढ़ चुका है, लेकिन अब इसे हाइटेक सिटी के रूप में विकसित करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि नगर निगम की सरकार बनने से वार्ड काउंसलर और मेयर आम जनता से सीधे संवाद कर सकते हैं और पानी, बिजली, सड़क, नाली जैसी मूलभूत समस्याओं का समाधान तेजी से हो सकता है।

Ranchi Municipal Corporation Elections 2026:अपने कार्यकाल का भी किया उल्लेख

डॉ. लकड़ा ने अपने कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि उन्हें रांची की जनता ने दो बार सेवा का अवसर दिया। उनके अनुसार, उनके कार्यकाल में सड़क सफाई, तालाब निर्माण, हाउसिंग फॉर ऑल योजना, शौचालय निर्माण, स्मार्ट सिटी परियोजना, वेंडर मार्केट, लाइट हाउस प्रोजेक्ट जैसे कई बड़े कार्य किए गए।

उन्होंने कहा कि आने वाला नेतृत्व इन कार्यों को आगे बढ़ाए और एक कदम आगे जाकर रांची को नई दिशा दे।

Ranchi Municipal Corporation Elections 2026:वेंडरों और पार्किंग पर भी उठाया मुद्दा

पूर्व मेयर ने कहा कि वेंडरों के लिए स्थायी मार्केट और शहर में बेहतर पार्किंग व्यवस्था की जरूरत है। उन्होंने सुझाव दिया कि चिन्हित स्थानों पर व्यवस्थित बाजार और पार्किंग सुविधा विकसित की जानी चाहिए, ताकि आम नागरिकों को सुविधा मिल सके।

Ranchi Municipal Corporation Elections 2026:मतदाताओं से की खास अपील

मतदान के बाद उन्होंने कहा कि यह केवल चुनाव नहीं, बल्कि जिम्मेदारी का दिन है। मतदाता पहले मतदान करें, फिर अन्य कार्य। उनका कहना था कि प्रत्याशियों ने प्रचार कर लिया है, अब बारी जनता की है कि वह किसे शहर की बागडोर सौंपना चाहती है।

Highlights

Saffrn

Trending News

Gas Delivery Issue Ranchi: 15 दिन तक सिलिंडर नहीं मिलने पर...

रांची में गैस सिलिंडर डिलिवरी में देरी पर सख्ती, 15 दिन तक डिलिवरी नहीं होने की शिकायतों की समीक्षा, दोषी एजेंसियों पर कार्रवाई।Gas Delivery...

Dhanbad में कोयला व्यवसायी पर अंधाधुंध फायरिंग, लगी 3 गोली; जांच...

Dhanbad: Dhanbad जिले में कोयला कारोबार से जुड़े विवाद एक बार फिर खूनी खेल में तब्दील होने लगे हैं। तेतुलमारी थाना क्षेत्र अंतर्गत रात...

जनगणना में पहली बार जनता की सीधी भागीदारी, 17 अप्रैल से...

पटना : भारत की जनगणना 2027 के तहत 17 अप्रैल से एक मई तक चलने वाली स्व गणना की प्रक्रिया में अधिकतम जनता की...

Ranchi University Exam Calendar 2024-28: सेमेस्टर शेड्यूल जारी, मई से फॉर्म...

रांची विश्वविद्यालय ने BA BSc BCom सत्र 2024-28 का परीक्षा कैलेंडर जारी किया, मई से फॉर्म भरना शुरू, जून से परीक्षाएं।Ranchi University Exam Calendar...

JTET Rule 2026: भाषा विवाद में अटका शिक्षक पात्रता परीक्षा(JTET) नियम,...

Ranchi: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। राज्य कैबिनेट की बैठक में जेटेट नियमावली (JTET)को मंजूरी नहीं मिल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img