Commercial Advertisment

दो दिवसीय कृषि मेले का उद्घाटन, राज्यपाल ने की किसानों की हौसला अफजाई

नाबार्ड ने आयोजित किया दो दिवसीय कृषि मेला का आयोजन

जमशेदपुर : कृषि मेले का उद्घाटन – जिले में नाबार्ड (NABARD) द्वारा आयोजित दो दिवसीय

कृषि मेले का उद्घाटन बुधवार को राज्यपाल रमेश बैस ने किया.

इस मौके पर नाबार्ड के अधिकारी सहित जिला के अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

किसानों को सरकार की तरफ से मिलने वाली सुविधा उन तक कैसे पहुंचे और कौन-कौन सी योजना केंद्र

सरकार या राज्य सरकार किसानों को लेकर आई है इसकी जानकारी इस मेला में दी गयी.

साथ ही किसानों को कृषि यंत्र एवं लोन भी मुहैया कराया गया. ताकि किसान अच्छी फसल उगा सके.

nabard12 22Scope News

कृषि मेले का उद्घाटन : अब किसान का बेटा खेती करना नहीं चाहता- राज्यपाल रमेश बैस

राज्यपाल रमेश बैस ने किसानों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि पहले के समय में गांव की

जरूरत गांव में ही पूरी हो जाती थी, लेकिन अब किसानों को शहर पर पूरी तरीके से आश्रित होना पड़ रहा है.

वहीं वैज्ञानिकों से पता चला कि झारखंड के किसान घाटे में है. अब किसान का बेटा किसानी नहीं करना चाह रहा है.

एक छोटी सी सरकारी नौकरी मिल जाए, ताकि उसके जीवन के परमानेंट इनकम का सोर्स बन जाए.

क्योंकि खेती किसानी अब परमानेंट इनकम सोर्स नहीं रहा.

nabard1 22Scope News

कृषि मेले का उद्घाटन : नाबार्ड ने एक दर्जन से अधिक किसानों को किया सम्मानित

इस अवसर पर नाबार्ड (National Bank For Agriculture and Rural Development) द्वारा एक दर्जन

से अधिक किसानों को सम्मानित किया गया. वैसे किसान जिन्होंने अच्छी फसल उगाई है या सब्जी की खेती

में नई तकनीक का प्रयोग कर फसल उगाया है उन्हें इस दो दिवसीय मेला में सम्मानित किया गया है.

राज्यपाल रमेश बैस ने किसानों का हौसला अफजाई करते हुए कृषि के क्षेत्र में और बेहतर काम करने

की सलाह देते हुए केंद्र से मिलने वाली सुविधा की जानकारी दी.

रिपोर्ट: लाला जब़ी

Bihar Home Department Review Meeting: बिहार गृह विभाग में लंबित मामलों...

Bihar Home Department Review Meeting, पटना: बिहार के गृह विभाग में लंबित सरकारी मामलों के निष्पादन को लेकर प्रधान सचिव पंकज कुमार ने सख्त...

Muzaffarpur Gas Pipeline Blast: मुजफ्फरपुर के गोबरसही में गैस पाइपलाइन फटने...

Muzaffarpur Gas Pipeline Blast: बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित गोबरसही इलाके में भूमिगत गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। सड़क...

Patna Flight Canceled : पटना से बेंगलुरु जाने वाले यात्री ध्यान...

Patna Flight Canceled: नवंबर में पटना और बेंगलुरु के बीच हवाई यात्रा की योजना बना रहे यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। एयर इंडिया एक्सप्रेस...