रामगढ़ में कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रशासनिक भवन का लोकार्पण प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

रामगढ़: रामगढ़ में आज कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रशासनिक भवन का लोकार्पण किया गया। यह लोकार्पण वर्चुअल (ऑनलाइन) माध्यम से किया गया। इस कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र् द्वारा प्रकाशित अर्द्धवार्षिक न्यूजलेटर एवं जिले के  किसानों के सफलता की कहानी पुस्तिका का विमोचन भी किया गया।

इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र, रामगढ़ में किसानों को गुणवत्तायुक्त उन्नत किस्मों के फलदार वृक्ष के पौधे एवं बेमौसमी सब्जियों के पौधे उपलब्ध कराने हेतु हाईटेक नर्सरी का उद्घाटन किया गया। इसके साथ ही साथ ‘‘पोषण सुरक्षा हेतु फसल विविधीकरण‘‘ विषयक कृषक संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया।

किसानों को खेती के नई तकनीकों से अवगत कराया गया

किसानों को कृषि कि नवीनतम तकनीक की जानकारी के प्रसार में कृषि विज्ञान केन्द्र का निरंतर कार्य कर रहा है। इस कार्यक्रम में किसानों को केन्द्र से जुड़कर वैज्ञानिक तरीके से खेती कर आय में वृद्धि करने की सलाह दी गई। इसके साथ ही किसानों को खेती की नई तकनीकों के चयन, लाभकारी खेती एवं मांग आधारित उत्पादन के लिए कृषि विज्ञान केन्द्र के महत्व को समझाया।

इस कार्यक्रम में 20 प्रगतिशील किसानों को कृषि एवं पशुपालन के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावे अदिवासी उपयोजना के अंतर्गत आदिवासी किसानों को छोटे कृषि यंत्रों का वितरण किया गया।

 

 

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...