Koderma में लगातार बारिश ने मचाई तबाही, बस के ऊपर गिरा पेड़ तो कहीं…

Koderma : कोडरमा में लगातार हो रही बारिश अब आफत का सबब बनती जा रही है। पिछले चार दिनों से कभी रुक-रुक कर तो कभी मूसलाधार बारिश के कारण जहां आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है, वही लगातार पेड़ गिरने की घटनाएं भी हो रही। कोडरमा थानाक्षेत्र के पांडेडीह और चंद्रोडीह के बीच सड़क से गुजर रही एक बस पर अचानक दो बड़े पेड़ गिर गए।

ये भी पढ़ें- Breaking : सीएम हेमंत सोरेन ने फिर उठायी सरना कोड की मांग, गृहमंत्री अमित शाह से… 

हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना में किसी तरह का जान माल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन बस के ऊपर पेड़ गिरने से कोडरमा-जयनगर मार्ग पर कई घण्टे आवागमन बाधित रहा। इसके अलावा मरकच्चो, डोमचांच और झुमरी तिलैया क्षेत्र में कई जगहों पर बिजली के खंभे और तार पर पेड़ गिर गए हैं, जिसके कारण बिजली व्यवस्था भी चरमरा गई है।

Koderma :  पिछले 36 घंटे से बिजली नहीं है

साइ फीडर पावर सब स्टेशन में पानी घुस जाने के कारण पिछले 36 घंटे से उससे जुड़े शहरी इलाकों में बिजली नहीं है, जबकि बिजली के पोल और तार क्षतिग्रस्त होने के कारण डोमचांच और मरकच्चो प्रखंड क्षेत्र में पिछले 48 घंटे से ब्लैक आउट है। वहीं दूसरी तरफ लगातार बारिश के कारण तिलैया डैम, पंचखेरो डैम, बराकर नदी, दामोदर नदी, सकरी नदी, केशो नदी का जलस्तर ऊफान पर है।

ये भी पढ़ें- Breaking : Delhi में अब आतिशी पारी, आतिशी मार्लेना बनी दिल्ली की नई सीएम… 

तिलैया डैम में जलस्तर बढ़ने के कारण फिलहाल वोटिंग भी रोक दी गई है और वहां तैनात सुरक्षा कर्मी यहां पहुंचने वाले पर्यटक और सैलानियों की गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं और उन्हें पानी से दूर रहने की सलाह भी दे रहे हैं। पिछले तीन दिनों की बारिश में तिलैया डैम के जलस्तर में 3 फीट की बढ़ोतरी हुई है और अभी भी खतरे के निशान से डैम का जलस्तर तकरीबन 4 फीट नीचे बताया जा रहा है।

कोडरमा से अमित कुमार की रिपोर्ट—-

Congress Protest in Delhi: SIR के खिलाफ 12 अक्टूबर को कांग्रेस...

Congress Protest in Delhi, रांची: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित अनियमितताओं और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की...

Patna Metro Project 2028: पटना में मेट्रो निर्माण को लेकर CM...

Patna Metro Project 2028: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो रेल परियोजना का निर्माण कार्य वर्ष 2028 तक पूरा करने का निर्देश दिया है। रविवार,...

Jayaprakash Narayan Jayanti: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर पटना में...

Jayaprakash Narayan Jayanti, पटना: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर 11 अक्टूबर 2026 को पटना के आयकर गोलंबर स्थित प्रतिमा स्थल पर...