Breaking : सीएम हेमंत सोरेन ने फिर उठायी सरना कोड की मांग, गृहमंत्री अमित शाह से…

Breaking

Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इस पोस्ट में उन्होंने 2020 में गृह मंत्री अमित शाह को भेजे गए लेटर को संलग्न किया है। इसमें उन्होंने आदिवासी धर्म कोड को लेकर पोस्ट करते हुए लिखा है कि हमें उम्मीद है कि केंद्र सरकार जल्द इसपर फैसला लेगी।

हक min 22Scope News

इस पोस्ट में सीएम ने गृहमंत्री अमित शाह को मुंडारी, हो और उरांव/कुड़ुख भाषाओं को आठवीं अनुसूची में शामिल करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि आदरणीय अमित शाह जी, यह झारखंड की प्रमुख जनजातीय भाषाओं को भारत के संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने का अनुरोध किया है।

Breaking : मुंडारी, हो और उरांव/कुड़ुख को आठवीं अनुसूची में शामिल करें

साल 2003 में झारखंड के विभिन्न जनजातियों द्वारा बोली जाने वाली संथाली, मुंडारी, हो और उरांव/कुडुख भाषाओं को भारत के संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की अनुशंसा की थी। इस संबंध में मांगा गया स्पष्टीकरण पत्र संख्या 160, 29 अगस्त 2013 के माध्यम से भी भेजा गया था। संथाली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कर लिया गया है, लेकिन शेष तीन भाषाओं के संबंध में अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

ये भी पढ़ें- PM Modi Birthday : 74 के हुए पीएम मोदी, सीएम हेमंत सोरेन ने दी जन्मदिन की बधाई… 

राज्य सरकार इन भाषाओं के विकास के लिए सभी आवश्यक उपाय करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमने पहले ही इन भाषाओं को झारखंड की दूसरी आधिकारिक भाषा घोषित कर दिया है। चूंकि इन भाषाओं में समृद्ध जातीय और वंशावली शब्दावली है, इसलिए इन्हें आठवीं अनुसूची में शामिल करने से इन भाषाओं को आगे बढ़ने और फलने-फूलने का अवसर मिलेगा और ये हमारे देश की समग्र संस्कृति को समृद्ध बनाने में योगदान देंगी। इसलिए, मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि 16 वर्षों से अधिक समय से लंबित हमारे अनुरोध पर शीघ्र विचार करने के लिए इस मामले में कृपया हस्तक्षेप करें।

Patratu Dam Tourism: पतरातू डैम में क्या है नया आकर्षण? म्यूजिकल...

Patratu Dam Tourism: झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक, पतरातु डैम को गुरुवार को एक नई पहचान मिली। राज्य के पर्यटन, कला, संस्कृति,...

Coal India Solar Project: खावड़ा में Coal India की बड़ी उपलब्धि,...

Coal India Solar Project: पब्लिक सेक्टर की बड़ी कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड ने गुजरात के खावड़ा में बन रहे 300 MW के सोलर पावर प्रोजेक्ट...

Social Media से बढ़ाएं जनभागीदारी, मंत्री श्रवण कुमार ने आईपीआरडी को...

बिहार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग पर जोर देते हुए जनभागीदारी बढ़ाने और भ्रामक खबरों का...