राजधानी में 12 ठिकानों पर आयकर का छापा, प्रेमसंस मोटर्स सहित कई अन्य प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों पर भी IT की धमक

रांची : राजधानी में 12 ठिकानों पर आयकर का छापा- केंद्रीय जांच एजेंसी की

कार्रवाई झारखंड में लगातार देखने को मिल रही है.

एक तरफ ईडी की कार्रवाई और पूछताछ का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है

वहीं दूसरी ओर आज सुबह 5 बजे से ही इनकम टैक्स की भी छापेमारी

रांची के अलग-अलग जगहों पर चल रही है.

कई सारे व्यवसायियों के आवास समेत दुकानों में भी छापेमारी चल रहा है.

आपको बता दें कि राजधानी रांची सहित राज्य के 22 से अधिक

ठिकानों पर आईटी की छापेमारी हो रही है. बताया जाता है कि रांची में

कुल 12 जगहों पर इनकम विभाग की छापेमारी चल रही है.

चर्च कॉम्प्लेक्स सहित कई ठिकानों पर रेड

रांची के चर्च कॉम्प्लेक्स, अपर बाजार, कांके रोड स्थित आईटी ने दबिश दी है. बाताया जाता है कि चर्च कॉम्प्लेक्स में सीए एनके केजरीवाल और अपर बाजार के व्यवसायी बाबूलाल प्रेमकुमार के दफ्तर में छापेमारी चल रही है. रेड के दौरान यहां इनकम टैक्स के कई अधिकारी मौजूद हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छापेमारी में कई राज्य से अधिकारियों को भी बुलाया गया है, जो व्यवसाय से जुड़े कागजातों को खंगाल रही है.

babulal 1 22Scope News

प्रेमसंस ग्रुप के ठिकानों पर कार्रवाई

बता दें कि कांके रोड स्थित प्रेमसंस ग्रुप के पुनीत पोद्दार के विभिन्न ठिकानों पर भी इनकम टैक्स की छापेमारी सुबह से ही चल रही है. कहा ये भी जा रहा है कि प्रेमसंस मोटर्स के कई प्रतिष्ठानों में आईटी की कार्रवाई हो रही है.

premsons1 22Scope News

वित्तीय अनियमितता की शिकायत के बाद हो रही छापेमारी

आईटी की टीम बाबूलाल प्रेमकुमार और प्रेमसंस मोटर्स के कांके रोड, अपर बाजार, मेन रोड, हिनू, तुपुदाना, चुटिया समेत अन्य जगहों पर छापेमारी कर रही है. इसके लिए इंडियन रिजर्व बटालियन के जवानों को लगाया गया है. इन जगहों पर पहुंचकर इनकम टैक्स की टीम वित्तीय अनियमितता की शिकायत के बाद कागजातों को खंगाल रही है. कहा जा रहा है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ इनकम टैक्स की अबतक की ये सबसे बड़ी कार्रवाई है.

इधर प्रेमसंस मोटर्स के अंदर मौजूद सभी कर्मियों के मोबाइल को आयकर विभाग की टीम ने जब्त कर लिया है. शोरूम के अंदर अब ना किसी को आने की इजाजत है और ना ही किसी को शोरूम से बाहर जाने की. जानकारी के मुताबिक बड़ी संख्या में इनकम टैक्स के अधिकारी रांची में मौजूद हैं जो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रहे हैं. आयकर विभाग को पुनीत पोद्दार और उनके भाई के खिलाफ अनियमितता बरतने की शिकायतें की गयी थी.

premsons12 22Scope News

रिपोर्ट: मुर्शीद आलम

Saffrn

Trending News

नीरज ने तेजस्वी के अंग्रेजी बोलने पर कसा तंज, कहा- अगर...

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) के नेता व विधान परिषद (MLC) नीरज कुमार ने बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर तंज...

मुख्यमंत्री ने पटना शहर में विभिन्न निर्माणाधीन योजनाओं का किया निरीक्षण,...

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना शहर में विभिन्न निर्माणाधीन योजनाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को तेजी से कार्य पूर्ण करने...

असम में Babulal Marandi ने संभाला मोर्चा, जनसभा में भाजपा की...

Assam: असम में 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होने हैं। इस चुनाव की लहर झारखंड तक भी है। झारखंड के सभी...

कार से 7 लाख का विदेशी शराब बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

नौबतपुर : नौबतपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने एक क्रेटा कार और फॉर्च्यूनर से लगभग 500 लीटर विदेशी शराब के...

राजगीर में ‘प्रायोरिटी पैकेज’ शुरू, एक टिकट में जू और नेचर...

पटना : राजगीर जू सफारी और नेचर सफारी प्रशासन ने पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 'प्रायोरिटी पैकेज' शुरू किया है। इस...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img