लिपस्टिक से बढ़ायें होठों की खूबसूरती

RANCHI: लिपस्टिक महिलाओं और लड़कियों का सबसे पसंदीदा ब्यूटी प्रोडक्ट है.

कहते हैं कि आपने पूरा मेकअप कर लिया हो, और लिपस्टिक लगाना भूल गये.

तो आपका मेकअब अधुरा दिखेगा. लिपस्टिक ने सिर्फ आपके लुक को

चेंज करता है बल्कि आपकी पर्सनॉलिटी को भी आकर्षित बनाता है.

लेकिन की बार लिपस्टिक की वजह से आपका माजाक भी बन सकता है.

इसलिए इसे लगाते वक्त कुछ सावधानियां बरतना जरुरी है.

बढ़ायें होठों की खूबसूरती – बेस बनाना है बेहद जरुरी


अगर आप भी चाहती हैं कि आपकी लिपस्टिक सुबह से लेकर

शाम तक चलें तो इसके लिए आप बेस लगाना न भूलें.

ऐसे करने से आपको दो फायदे होंगे एक तो होठों का कालापन भी दूर होगा और लिपस्टिक की फिनिशिंग भी गजब की आएगी. बेस के लिए आप अपनी उंगलियों या फ्लैट ब्रश की मदद से होठों को थपथपा कर उस पर कंसीलर लगाएं. साथ ही, इस बात का भी ध्यान रखें कि कंसीलर का शेड होठों की त्वचा से मेल खाता हो. इसके बाद आखिरी में थोड़ा सा कॉम्पैक्ट पाउडर लगाकर बेस को पूरा करें.


लिपबाम का करें इस्तेमाल


लिपस्टिक लगाने से पहले आपके लिप्स अच्छे से हाइड्रेट होना जरूरी है. आप किसी भी हाईड्रेटिंग लिप बाम का इस्तेमाल कर सकते हैं. कोशिश करें कि होंठ के साइड में भी लिप बाम को लगाएं. इससे आपके होंठ मॉइश्चराइज़्ड रहेंगे और इसमें सिलवटे भी नहीं पड़ेगी और आपको मिलेगा परफेक्ट लुक.

लिप लाइनर का करें इस्तेमाल


लिप लाइनर होठों को उभारने का काम करता है. अगर आपने सही तरीके से लिप लाइनर लगाया है तो आपकी लिपस्टिक एकदम परफेक्ट लगेगी और फैलेगी भी नहीं. इसके लिए करना आपको इतना है कि आप अपने ऊपरी होंठ को वी शेप बनाते हुए, लिप लाइनर पेंसिल को होठों की आउटर लाइन पर घुमाएं. कोशिश करें कि पेंसिल ज्यादा शार्प न हो, इससे होंठ पर शेप बनाने में समस्या हो सकती है. इस बात का जरूर ध्यान रखें कि लिप लाइनर लिपस्टिक के कलर से मिलता हो.

रिपोर्ट: आरती

धरती आबा भगवान बिरसा की जयंती पर टाटा स्टील का सौगात

Jio IPO 2026: खुलने से पहले ₹2.5 लाख करोड़ की मांग,...

Jio IPO 2026 के लिए संस्थागत निवेशकों ने ₹2.5 लाख करोड़ की शुरुआती मांग दिखाई। आईपीओ 21 से 23 अक्टूबर तक खुलेगा, जानें प्राइस...

NEET PG 2026 Counselling: झारखंड में पीजी मेडिकल एडमिशन का शेड्यूल...

 झारखंड में NEET PG 2026 के तहत MD, MS, डिप्लोमा और DNB सीटों पर दाखिले के लिए 21 से 25 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन...

JSSC Assistant Jailor Recruitment 2025: 84 पदों के लिए 56,304 अभ्यर्थियों...

झारखंड में सहायक कारापाल के 84 पदों पर भर्ती के लिए 56,304 अभ्यर्थियों की शारीरिक मापदंड और दक्षता परीक्षा 28 अक्टूबर से 13 नवंबर...