IND Vs AUS 4th test Latest : आस्ट्रेलियाई पारी लंच तक 112/1

डिजिटल डेस्क : IND Vs AUS 4th test Latest – आस्ट्रेलियाई पारी लंच तक 112/1। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में गुरूवार को शुरू हुए बॉक्सिंग डे टेस्ट में आस्ट्रेलिया ने तेज शुरूआत की। पहले दिन लंच तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में एक विकेट गंवाकर 112 रन बना लिए हैं। उस्मान ख्वाजा 38 रन और मार्नस लाबुशेन 12 रन बनाकर नाबाद हैं।

जबरदस्त पारी खेलकर आउट हुए सैम कोंस्टास

मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू करने वाले सैम कोंस्टास ने जबरदस्त पारी खेली। वह 65 गेंद में 60 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने छह चौके और दो छक्के लगाए। रवींद्र जडेजा ने डेब्यूटांट सैम कोंस्टास को पवेलियन भेजा।

कोंस्टास ने पहली ही गेंद से जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज की धुनाई की। बुमराह लंच तक 8 ओवर में 41 रन खर्च कर चुके हैं। उनका इकोनॉमी रेट पांच से ऊपर का है। अपने पहले स्पेल में उन्होंने 6 ओवर में 38 रन दिए थे। कोंस्टास का विकेट 89 के स्कोर पर गिरा था।

आस्ट्रेलिया के मेलबर्न में खेले जा रहे चौथे टेस्ट के पहले दिन के खेल का नजारा।
आस्ट्रेलिया के मेलबर्न में खेले जा रहे चौथे टेस्ट के पहले दिन के खेल का नजारा।

सैम कोंस्टास ने आस्ट्रेलिया के लिए खेली मनोरंजक पारी

आस्ट्रेलिया के लिए सैम कोंस्टास ने 65 गेंद में 60 रन की मनोरंजक पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने छह चौके और दो छक्के लगाए। यह उनका अंतरराष्ट्रीय डेब्यू मैच है। इसी में उन्होंने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ दिया। भारत के गेंदबाज बुमराह से लेकर सिराज सभी की कोंस्टास ने धुनाई की ।

मेलबर्न में बाक्सिंग डे टेस्ट शुरू।
मेलबर्न में बाक्सिंग डे टेस्ट शुरू।

बॉक्सिंग डे टेस्ट में आस्ट्रेलिया को कोंस्टास ने दिलाई तेज शुरुआत

सैम कोंस्टास आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं। न सिर्फ सिराज, बल्कि बुमराह के खिलाफ भी वह आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने चौके छक्कों की बरसात कर दी है। यह उनका डेब्यू मैच है। ऑस्ट्रेलिया ने 11 ओवर में 50 रन पूरे कर लिए। 11वें ओवर में बुमराह के खिलाफ लगातार दो गेंद पर चौका और छक्का लगाया। इससे पहले आस्ट्रेलिया के लिए पारी की शुरूआत करने को सैम कोंस्टास और उस्मना ख्वाजा क्रीज पर उतरे।

आस्ट्रेलिया को पहला झटका देने के बाद ग्राउंड पर भारतीय खिलाड़ी।
आस्ट्रेलिया को पहला झटका देने के बाद ग्राउंड पर भारतीय खिलाड़ी।

बॉक्सिंग डे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, भारतीय टीम से शुभमन गिल हुए ड्रॉप

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट की शुरुआत हो चुकी है। चौथे टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी प्लेइंग-11 पहले ही घोषित कर दी थी। नाथन मैकस्वीनी की जगह सैम कोंस्टास को मौका दिया है।

वहीं, भारतीय टीम में भी एक बदलाव है। शुभमन गिल को बाहर किया गया है। उनकी जगह वॉशिंगटन सुंदर को मौका दिया गया है। जडेजा के साथ एक अतिरिक्त स्पिनर को मौका मिला है। रोहित ने यह भी बताया है कि वह यशस्वी के साथ ओपनिंग करेंगे।

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...