IND vs SA U-19 WC: सेमीफाइनल में भारत ने साउथ अफ्रीका को हराया, फाइनल में बनाई जगह

IND vs SA U-19 WC: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप का आज पहला सेमीफाइनल खेला गया। इसमें भारत ने साउथ अफ्रीका को दो विकेट से हरा दिया और फाइनल में जगह बना ली। भारत की ओर से सचिन धास ने सर्वाधिक 96 रन बनए। वहीं कप्तान उदय सहारन ने 81 रनों की पारी खेली।

इससे पहले भारत के कप्तान उदय सहारन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सात विकेट खोकर 244 रन बनाए हैं। अफ्रीका के लिए लुआन-ड्रे प्रीटोरियस ने 76 रन और रिचर्ड सेलेट्सवेन ने 64 रन बनाए। वहीं भारत की ओर से राज लिम्बानी ने तीन विकेट और मुशीर खान ने दो विकेट झटके।

IND vs SA U-19 WC टीम

भारतीय टीम में कप्तान उदय सहारन, आदर्श सिंह, अर्शिन कुलकर्णी, मुशीर खान, प्रियांशु मोलिया, सचिन धास, अरावेली अवनीश, मुरुगन अभिषेक, नमन तिवारी, राज लिम्बानी और सौम्य पांडे शामिल रहे, जबकि साउथ अफ्रीका टीम में कप्तान जुआन जेम्स, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, स्टीव स्टॉक, डेविड टीगर, रिचर्ड सेलेट्सवेन, डेवान मराइस, ओलिवर व्हाइटहेड, रिले नॉर्टन, ट्रिस्टन लुस, नकोबानी मोकोएना और क्वेन मफाका शामिल रहे।

Jamshedpur AJSU Protest: रोजगार-शिक्षा के मुद्दे पर आजसू का प्रदर्शन, सरकार...

Jamshedpur AJSU Protest: छात्रों और युवाओं पर लाठीचार्ज तथा उनकी आवाज दबाने के आरोप के विरोध में आजसू पार्टी छात्र मोर्चा ने बुधवार को...

Tej Pratap Yadav Death Threat: तेजप्रताप यादव को जान से मारने...

Tej Pratap Yadav Death Threat: जनशक्ति जनता दल से जुड़े नेता तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने...

Jamshedpur Dengue News: गालूडीह में डेंगू की दस्तक! 41 घरों की...

Jamshedpur Dengue News: पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह में डेंगू का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सिविल सर्जन...