पहली बार टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल खेलने वाले अफ्रीका के साथ भारत का मुकाबला

Sports Desk : भारत ने टी20 वर्ल्ड कप  के फाइनल में जगह बना ली है।

गयाना में गुरूवार को खेले गए सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 68 रन से हराया।

मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 171\7 का स्कोर बनाया।

जवाब में इंग्लैंड की टीम 16.4 ओवर में 103 रन पर ऑलआउट हो गई।

इंग्लैंड और  भारत का टी20 मुकाबला 2022 के वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के बाद पहली बार हुआ।

तब चैम्पियन बने इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से हराकर बाहर कर दिया था।

कल के सेमीफाइनल मैच में भारत ने इंग्लैंड को हरा कर बदला चुका लिया है।

फाइनल मुकाबला 29 जून को होगा जिसमें भारत का सामना अफ्रीका से होगा।

टूर्नामेंट में भारत और अफ्रीका दोनों टीमें ही अब तक अजेय हैं।

पहली बार टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में संस्करण की दो अजेय टीमें आमने-सामने होंगी।

सुपर-8 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फिफ्टी जमाने वाले रोहित ने इंग्लैंड के खिलाफ भी 57 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।

इस पारी के दौरान वे इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर कप्तान 5 हजार रन बनाने पांचवें भारतीय कप्तान बन गए।

सेमीफाइनल मैच में रोहित ने 6 चौके और 2 छक्के जमाए और टी20 वर्ल्ड कप में 50 छक्के जमाने वाले

पहले भारतीय भी बन गए।

भारत की ओर से सूर्यकुमार (47) और हार्दिक (23) ने भी अहम पारियां खेलकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

इंग्लैंड की ओर से क्रिस जॉर्डन ने सर्वाधिक 3 विकेट झटके।

जवाब में इंग्लैंड के बैटर्स ने भारतीय स्पिनर्स के आगे सरेंडर कर दिया।

भारत के कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने 3-3 विकेट झटककर इंग्लैंड को ऑलआउट करने में अहम भूमिका निभाई।

अक्षर ने 4 ओवर में सिर्फ 23 रन खर्च किए और कुलदीप ने 19 रन दिए। बुमराह को भी 2 सफलताएं मिली।

इंग्लैंड की ओर से कप्तान जोस बटलर (23), हैरी बुक (25) और आर्चर (21) ही 20+ स्कोर कर सके।

टी20 वर्ल्ड कप

महानवमी पर CM सम्राट चौधरी ने किया कन्या पूजन, बिहार की...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी पर पटना स्थित लोकसेवक आवास में हवन-पूजन और कन्या पूजन किया। मां दुर्गा से प्रदेश की सुख-शांति...

JTET Exam 2026: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए हर जिले...

 झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर हर जिले में कंट्रोल रूम और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी होंगे। डीसी परीक्षा नियंत्रक होंगे। प्रश्नपत्रों की सुरक्षा...

Jharkhand Weather Update: दुर्गापूजा में साफ रहेगा मौसम, रांची में 17...

 झारखंड में दुर्गापूजा के दौरान मौसम साफ रहने का अनुमान है। 19 से 24 अक्टूबर तक सुबह कोहरा रहेगा। रांची में न्यूनतम तापमान 17...