पटना सिविल कोर्ट में अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल आज से शुरू

पटना : बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ ने पटना सिविल कोर्ट में अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल आज से शुरू कर दी गई है। पटना सिविल कोर्ट में इसका असर भी देखने को मिल रहा है। हड़ताल की सफलता को लेकर बुधवार को कोर्ट के मुख्य गेट कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में हाथों में तख्तियां लेकर आंदोलन का शंखनाद कर दिया। व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ के कर्मियों के द्वारा अपनी चार सूत्री मांग को लेकर यह प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसमें वेतन विसंगति को जल्द से जल्द दूर करने सहित तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों को शीघ्र पदोन्नति दी जाए और शत-प्रतिशत अनुकंपा पर बहाली हो। साथ ही कर्मचारियों ने विशेष न्यायिक कैलेंडर लागू की जाए की मांग कर रहे हैं। सिविल कोर्ट के कर्मचारियों द्वारा पटना सिविल कोर्ट के गेट नंबर-1 के बाहर हाथ में पोस्टर बैनर लेकर धरना पर बैठकर प्रदर्शन किया जा रहा है।‌

यह भी पढ़े : 15 दिनों बाद प्रशांत आज तोड़ेंगे अनशन

यह भी देखें :

महीप राज और चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Jharkhand Rail Project Approval: झारखंड में रेलवे का नया अध्याय! ₹3,907...

Jharkhand Rail Project Approval: केंद्र सरकार ने झारखंड और ओडिशा को जोड़ने वाली लगभग ₹3,907 करोड़ की महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं को मंज़ूरी दी है। इस...

RIMS Ranchi MBBS Seats Increased: झारखंड के मेडिकल छात्रों के लिए...

RIMS Ranchi MBBS Seats Increased: झारखंड में मेडिकल एजुकेशन सेक्टर के लिए अच्छी खबर है। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ...

Himanshu Singh Murder Case: हिमांशु हत्याकांड में बड़ा खुलासा! SIT ने...

Himanshu Singh Murder Case: पुलिस को हाई-प्रोफाइल हिमांशु सिंह मर्डर केस की जांच में एक और बड़ी कामयाबी मिली है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने...