भारत ने एकतरफा मुकाबले में नीदरलैंड्स को धोया, 56 रन से हराया

रोहित शर्मा, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव ने खेली कमाल की पारी

सिडनी : भारत और नीदरलैंड्स के बीच टी20 विश्वकप का 23वां मुकाबला खेला गया.

एकतरफा मुकाबले में भारत ने नीदरलैंड्स को 56 रनों से हरा दिया है.

कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव की कमाल की पारियों के

दमपर भारत ने इस मैच में 179 का स्कोर बनाया था.

तीनों खिलाड़ियों ने अर्धशतक जड़ा. जवाब में उतरी नीदरलैंड्स की टीम कुछ खास नहीं कर पाई.

नीदरलैंड्स की टीम की लगातार विकेट गिरती रही और सिर्फ 123 रन ही बना पाई.

भारत की ओर से अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन की जोड़ी ने कमाल की बॉलिंग की

और नीदरलैंड्स को बांधे रखा. भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और

आर. अश्विन ने दो-दो विकेट झटके. वहीं मो. शमी ने एक विकेट लपका. मोहम्मद शमी ने टिम प्रिंगल को 20 के स्कोर पर चलता किया. विराट कोहली ने उनका कैच पकड़ा.

सूर्या के धमाल के आगे सब हुए फेल

नीदरलैंड्स के खिलाफ टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 179 का स्कोर बनाया है. कप्तान रोहित शर्मा ने जो ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की शुरुआत की थी, उसे अंत में सूर्यकुमार यादव ने चरम पर पहुंचाया. सूर्यकुमार यादव ने सिर्फ 25 बॉल में ही 51 रन बना डाले, जिसमें 7 चौके और 1 छक्का शामिल था. वहीं, विराट कोहली ने अपनी पारी में 44 बॉल में 62 रन बनाए.

विराट कोहली ने वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी फिफ्टी जड़ी

विराट कोहली ने इस टी-20 वर्ल्ड कप में अपनी लगातार दूसरी फिफ्टी जड़ दी है. पाकिस्तान के खिलाफ धमाल मचाने के बाद अब नीदरलैंड्स के खिलाफ भी विराट रंग में दिखाई दिये.

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने नीदरलैंड्स के खिलाफ तूफानी फिफ्टी जड़ा. 35 बॉल में रोहित शर्मा ने फिफ्टी बनाई. कप्तान ने 39 बॉल की इस पारी में 4 चौके, 3 छक्के जमाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 135 का रहा. भारत का स्कोर 11.6 ओवर में 84/2 हो गया है.

Rohini Acharya Unity Formula: रोहिणी आचार्य का तेजस्वी यादव और प्रशांत...

Rohini Acharya Unity Formula, पटना: बिहार की राजनीति में विपक्षी दलों के बीच एकजुटता को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। राष्ट्रीय जनता...

Bihar IAS Transfer 2026: बिहार में 4 IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों...

Bihar IAS Transfer 2026, पटना: बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए चार IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। सामान्य...

Giridih Badminton Championship 2026: गिरिडीह में राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का...

Giridih Badminton Championship 2026: गिरिडीह इंडोर स्टेडियम में गुरुवार को Yonex-Sunrise झारखंड स्टेट सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप सह सेलेक्शन ट्रायल-2026 का शुभारंभ हुआ। गांडेय विधायक...