Advertisment

आज भारत बंद, राजधानी में सुरक्षा को लेकर अलर्ट

रांची:  केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ ट्रेड यूनियनों की ओर से शुक्रवार को बुलाये गये भारत बंद को देखते हुए रांची में भी पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा की तैयारी पूरी कर ली है.

इस बंद में झामुमो और कांग्रेस ने भी शामिल होने की घोषणा की है. बंद को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से 1500 अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की है.

इनकी प्रतिनियुक्ति रांची के अलावा आसपास के इलाके में विशेष रूप से की जायेगी. इसमें 500 फोर्स पुलिस मुख्यालय की ओर से प्रदान किया गया है.

पुलिस अधिकारियों केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ बुलाया गया है बंद का असर रांची के ग्रामीण इलाके में ज्यादा देखने को मिल सकता है.

इस कारण ग्रामीणों इलाकों पर विशेष नजर है. शहरी क्षेत्र में विधि- व्यवस्था की मॉनिटरिंग सिटी एसपी और ग्रामीण इलाकों की मॉनिटरिंग ग्रामीण एसपी करेंगे.

इधर, ऑटो चालक यूनियन के एक गुट रांची जिला ऑटो चालक यूनियन की आपात बैठक यूनियन के अध्यक्ष अर्जुन यादव की अध्यक्षता में हुई. इसमें सर्वसम्मति से बंद को समर्थन देने का निर्णय लिया गया.

JEE Main Score से IIM Admission: अब IIT ही नहीं, 12वीं...

JEE Main और JEE Advanced स्कोर से अब IIT के अलावा 5 IIM में भी 12वीं के बाद यूजी कोर्स में प्रवेश मिलेगा। जानें...

JCECEB Lateral Entry Counselling 2026: रिजल्ट जारी, 6 अगस्त से Registration...

जेसीईसीईबी ने इंजीनियरिंग लैटरल एंट्री 2026 का रिजल्ट और फर्स्ट राउंड काउंसिलिंग शेड्यूल जारी किया। 6 अगस्त से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, 8 अगस्त तक चॉइस...

Jharkhand Naxal Operation: असीम मंडल दस्ते के 3 हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार,...

सरायकेला खरसावां पुलिस ने असीम मंडल दस्ते के तीन हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया। तीनों पर कुल 22 लाख रुपये का इनाम था और...