बैडमिंटन में भारत ने रचा इतिहास, पहली बार जीता थॉमस कप

भारत के जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

नई दिल्ली : बैडमिंटन में भारत ने इतिहास रच दिया है.

भारतीय टीम ने पहली बार थॉमस कप टूर्नामेंट का फाइनल खिताब जीता है.

फाइनल मैच में भारतीय खिलाड़ियों ने इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया.

टीम के जीत पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है.

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि भारत के थॉमस कप जीतने से पूरा देश उत्साहित है.

हमारी कुशल टीम को बधाई और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं.

यह जीत कई खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी. पहले मैच में लक्ष्य सेन ने

एंथोनी सिनिसुका को 8-21, 21-17, 21-16 से हराया. दूसरा मुकाबला डबल्स में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और

चिराग शेट्टी की जोड़ी ने 18-21, 23-21, 21-19 से जीत लिया. तीसरा मैच सिंगल्स का रहा,

जिसमें किदांबी श्रीकांत ने जोनातन क्रिस्टी को 21-15, 23-21 से शिकस्त दी.

मलेशिया और डेनमार्क को हराया

भारतीय टीम ने मलेशिया और डेनमार्क जैसी टीम को हराकर पहली बार फाइनल में जगह बनाई है, ऐसे में टीम का आत्मविश्वास काफी मजबूत है. अब पहला खिताब जीतकर इतिहास रचने का मौका है. बता दें कि 73 साल के टूर्नामेंट के इतिहास में भारतीय टीम पहली बार फाइनल में पहुंची थी. इससे पहले टीम 1952, 1955 और 1979 में सेमीफाइनल में पहुंची थी.

सात्विक-चिराग की जोड़ी ने दूसरा मैच जीता

दूसरा मैच डबल्स में खेला गया, जिसमें भारतीय जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी का सामना केविन संजाया और मोहम्मद अहसान की जोड़ी से हुआ. मैच काफी रोमांचक रहा. इसमें पहला सेट इंडोनेशियन जोड़ी ने 21-18 से जीता. जबकि दूसरे सेट में भारतीय जोड़ी ने बाजी पलट दी और 23-21 से सेट जीतकर मैच बराबर किया. इसके बाद तीसरा सेट भी भारतीय जोड़ी ने 21-19 के अंतर से जीत लिया. इसी के भारत ने मैच में 2-0 की बढ़त बनाई.

पहला मैच: लक्ष्य ने एंथोनी को हराया

लक्ष्य और एंथोनी सिनिसुका के बीच रोमांचक मुकाबला चला. पहला सेट एंथोनी ने 21-8 से अपने नाम किया, तो दूसरा सेट 21-17 से जीतकर लक्ष्य ने मैच बराबर कर दिया. तीसरे सेट 21-16 से जीतकर लक्ष्य ने मैच अपने नाम कर लिया.

इंडोनेशिया का इस टूर्नामेंट में रिकॉर्ड शानदार रहा है और वह मौजूदा टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है. जबकि भारतीय टीम को एकमात्र शिकस्त ग्रुप-स्टेज में चीनी ताइपे के खिलाफ मिली थी.

हिंसा के इस दौर में बुद्ध की शिक्षा दिखलाती है शांति की राह -रामेश्वर उराँव

पलामू उपायुक्त शशिरंजन पर अपने परिजनों को खनन पट्टा देने सनसनीखेज आरोप   

Saffrn

Trending News

मुख्य सचिव द्वारा PMG व PRAGATI योजनाओं की उच्च स्तरीय संयुक्त...

पटना : बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में आज मुख्य सचिवालय स्थित अधिवेशन भवन में केंद्र प्रायोजित प्रमुख पीएमजी (PMG)...

बिहार के नए CM बनते ही सम्राट को PM, शाह, राजनाथ,...

पटना : बिहार के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण हो गया है। 75 साल के इतिहास में भारतीय जनता पार्टी (BJP) का सीएम बना...

Koderma में विकास की नई मिसाल,चाराडीह में अत्याधुनिक पंचायत भवन का...

Koderma: Koderma में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने आज अपने गृह पंचायत चाराडीह के पंचायत भवन का उद्घाटन किया। इस...

धनबाद के स्कूल में Re-admission पर प्रतिबंध लगाने की उठी मांग,...

Dhanbad: झारखंड सहित देशभर के प्राइवेट स्कूलों में Re-admission और फीस वृद्धि से अभिभावक काफी परेशान हैं। रांची में डीसी ने प्राइवेट स्कूलों में...

जिलाधिकारी ने रजिस्ट्री कार्यालय में एक सप्ताह के अंदर नव-निर्मित पार्किंग...

आरा : भोजपुर के जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने आज रजिस्ट्री कार्यालय के नव-निर्मित पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img