Koderma में विकास की नई मिसाल,चाराडीह में अत्याधुनिक पंचायत भवन का हुआ उद्घाटन

Koderma: Koderma में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने आज अपने गृह पंचायत चाराडीह के पंचायत भवन का उद्घाटन किया। इस मौके पर विधायक डॉक्टर नीरा यादव, उपायुक्त ऋतुराज, डीडीसी रवि जैन समेत पंचायत की मुखिया, प्रखंड प्रमुख और अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

चाराडीह पंचायत भवन को मॉडल पंचायत भवन के रूप में बनाया गया है

चाराडीह पंचायत भवन को मॉडल पंचायत भवन के रूप में बनाया गया है, जहां अत्याधुनिक सभागार के साथ पंचायत सचिव, मुखिया के लिए अलग-अलग कार्यालय के अलावे ज्ञान कुंज के नाम से एक लाइब्रेरी भी बनाया गया है, जहां पंचायत के बच्चे आकर अध्ययन कर सकते हैं।

चाराडीह पंचायत भवन एनएच 20 से सटा हुआ है, जहां लोगों को आवाजाही में भी काफी सुविधा मिलेगी। पंचायत भवन के उद्घाटन के मौके पर मंत्री अन्नपूर्णा देवी समेत अतिथियों ने पंचायत सभागार में कुछ समय बिताया और यहां आने वाले लोगों को हर तरह की सुविधा मुहैया कराने का निर्देश भी दिया।

मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने क्या कहा

इस मौके पर मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि चाराडीह पंचायत उनका गृह पंचायत है और यहां के लिए अत्याधुनिक पंचायत भवन का उद्घाटन कर उन्हें गर्व की अनुभूति हो रही है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उनके अलावे इस सभागार में बैठे पंचायत के तमाम जनप्रतिनिधि और विधायक डॉ नीरा यादव महिला है। बिना महिला आरक्षण के ही यहां ज्यादातर प्रतिनिधि महिलाएं हैं और जब जब महिला आरक्षण पूरी तरह से लागू हो जाएगा तो यहां बैठी तमाम महिलाओं को भी सुखद अनुभूति मिलेगी। वही डॉक्टर नीरा यादव ने कहा कि अपने शिक्षा मंत्री के कार्यकाल में उन्होंने राज्य के दूसरे जिलों में पंचायत भवनों में ठहरकर लोगों को यह बताया था, कि गांव और पंचायत के विकास के लिए पंचायत भवन कितना जरूरी है।

 

Saffrn

Trending News

सड़क विवाद ने लिया हिंसक रूप, 2 पक्षों में जमकर मारपीट...

दरभंगा : दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के शंकरपुर पंचायत में सड़क पर वाहन खड़ा करने और रास्ता खाली कराने को लेकर शुरू...

30 जुलाई से विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की तैयारी को लेकर...

भागलपुर : भागलपुर जिले के अजगैबीनाथ धाम में 30 जुलाई से विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला कि तैयारी को लेकर जिला पदाधिकारी नवल किशोर चौधरी,...

कटिहार में जनजातीय गरिमा उत्सव की तैयारी, 18 से 25 मई...

कटिहार/अररिया : कटिहार जिले में जनजातीय समाज तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ी तैयारी शुरू कर दी है।...

Love Affair Drama: प्रेम विवाह की जिद में मोबाइल टावर पर...

 जामताड़ा के युवक और डुमरी की युवती के प्रेम प्रसंग में धनबाद में हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। दोनों अलग-अलग दिनों में मोबाइल टावर...

Jharkhand Weather Alert: रांची समेत कई जिलों में 20 मई को...

झारखंड में मौसम लगातार बदल रहा है। 20 मई को रांची समेत कई जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img