पटना में SIR के खिलाफ सड़कों पर उतरेगा INDIA महागठबंधन, राहुल के नेतृत्व में होगा चक्का जाम

पटना : बिहार की राजधानी पटना एक बार फिर सियासी हलचल का केंद्र बनने जा रही है। विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ इंडिया महागठबंधन ने नौ जुलाई को चक्का जाम का ऐलान किया है। इस आंदोलन का नेतृत्व लोकसभा में विपक्ष के नेता व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) करेंगे, जो इसी दिन पटना पहुंचेंगे। पिछले पांच महीने में राहुल गांधी का यह सातवां बिहार दौरा होगा।

goal 22Scope News

महागठबंधन के सभी घटक दल मतदाता सूची सत्यापन प्रक्रिया को पक्षपातपूर्ण व जनविरोधी बता रहे हैं

आपको बता दें कि महागठबंधन के सभी घटक दल मतदाता सूची सत्यापन प्रक्रिया को पक्षपातपूर्ण और जनविरोधी बता रहे हैं। कांग्रेस का कहना है कि गरीब, प्रवासी और वंचित तबकों के मताधिकार पर यह सीधा हमला है। नौ जुलाई को पटना की सड़कों पर जनता अपना विरोध दर्ज कराएगी। पटना प्रशासन इस आंदोलन को लेकर सतर्क हो गया है। शहर के सभी थानों को अतिरिक्त बल और ट्रैफिक प्लान तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

जक्का जाम में RJD और वामदल होंगे शामिल

जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी वोटर लिस्ट अपडेशन को लेकर प्रक्रिया को लेकर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ विपक्ष की रणनीति को धार देंगे। चक्का जाम के दौरान पटना के सभी प्रमुख मार्गों और चौराहों पर यातायात ठप रहने की संभावना है। कांग्रेस पार्टी ने औपचारिक रूप से इस आंदोलन में भागीदारी की पुष्टि की है। राजद और वामदलों ने भी चक्का जाम में शामिल होने की घोषणा की है। राहुल का यह लगातार सातवां बिहार दौरा है।

इससे पहले वे जातीय जनगणना, छात्र आंदोलन, और महागठबंधन की रणनीति बैठक में भाग लेने आ चुके हैं। अब वे एसआईआर के खिलाफ विपक्ष के ‘जन आंदोलन’ को नेतृत्व देने जा रहे हैं। कांग्रेस ने कहा कि यह चक्का जाम केवल बिहार नहीं, लोकतंत्र की आत्मा की रक्षा का आंदोलन है।

क्या है विवादित SIR प्रक्रिया

वहीं भारत चुनाव आयोग द्वारा बिहार में 24 जून से विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत मतदाताओं को फॉर्म भरना अनिवार्य किया गया है। केवल 11 विशेष दस्तावेजों को ही पहचान प्रमाण के रूप में स्वीकार किया जा रहा है। विपक्ष का आरोप है कि इससे प्रवासी, दलित, महादलित और गरीब तबके अपने वोट से वंचित हो सकते हैं।

इस बीच विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण के खिलाफ राजद ने भारत निर्वाचन आयोग के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। राजद की ओर से यह याचिका राज्यसभा सांसद मनोज झा की तरफ से दायर की गई है। पहले महागठबंधन के नेताओं ने बिहार निर्वाचन आयोग से मिलकर मतदाता सूची सुधार प्रक्रिया पर रोक की मांग की थी, लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट तक मामला पहुंच गया है।

बिहार में है गुंडाराज – कृष्णा अल्लावरू

बिहार में बढ़ते अपराध और व्यवसायी की हत्या पर कांग्रेस बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने कहा कि बिहार में गुंडाराज है। बीजेपी के रहते हिंदुस्तान का क्राइम केपिटल बन गया है। बिहार की आम जनता और व्यवसायी की लगातार हत्या हो रही है। प्रधानमंत्री के बिहार आने और सौगात देने के सवाल पर अल्लावारू ने कहा कि पिछले 11 साल से बिहार में डबल इंजन की सरकार चल रही है। मतदाता पुनरीक्षण के सवाल पर विपक्ष के बिहार बंद पर बीजेपी के ये कहने की इसकी जरूरत नहीं है। अगर जरूरत होती तो हम भी बिहार बंद में साथ देते। अल्लावरू ने कहा कि ये मजाक है कुछ नहीं है। जो बैक डोर से महाराष्ट्र और हरियाणा में किया गया वो बिहार में निर्वाचन आयोग करना चाहती है। निर्वाचन आयोग चुनाव में बीजेपी की मदद कर रही है और फायदा पहुंचा रही है।

Congress Parabhari 22Scope News
बिहार में है गुंडाराज – कृष्णा अल्लावरू

यह भी पढ़े : कांग्रेस हमेशा लड़ती है इनके हक की लड़ाई, मिलन समारोह के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा ‘राहुल गांधी ने…’

Chaibasa Accident: चाईबासा में बस की चपेट में आने से साइकिल...

चाईबासा-चक्रधरपुर मुख्य मार्ग पर बस की टक्कर से 45 वर्षीय रसिका हेमरम की मौत हो गई। मुआवजे की मांग पर ग्रामीणों ने NH-75 को...

Bokaro News: बोकारो में विस्थापितों की भूख हड़ताल 11वें दिन भी...

 बोकारो स्टील प्लांट में नियोजन की मांग को लेकर विस्थापितों की भूख हड़ताल 11वें दिन भी जारी है। कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर और अनुपमा...

Ranchi Ravan Dahan: मोरहाबादी मैदान में 70 फीट के रावण का...

रांची के मोरहाबादी मैदान में विजयादशमी पर 70 फीट के रावण, 65 फीट के कुंभकर्ण और 60 फीट के मेघनाथ का दहन हुआ। राज्यपाल...