Advertisment

कांग्रेस हमेशा लड़ती है इनके हक की लड़ाई, मिलन समारोह के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा ‘राहुल गांधी ने…’

पटना: राजधानी पटना में स्थित सदाकत आश्रम कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में गुरुवार को मिलन समारोह आयोजित किया गया। मिलन समारोह के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता कमला कुमारी मांझी और बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ मोहम्मद युनुस हुसैन हकीम ने कांग्रेस की सदस्यता ली। मिलन समारोह के दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने दोनों को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

मिलन समारोह के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने दोनों नेताओं की कांग्रेस पार्टी की विचारधारा के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की और कहा कि कमला कुमारी मांझी तथा डॉ मोहम्मद युनुस हुसैन हकीम ने लगातार समाज के निचले वर्ग की बेहतरी के लिए काम किया है। के कांग्रेस से जुड़ने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हमारे शीर्ष नेता राहुल गांधी के प्रयासों के कारण समाज के अंतिम वर्ग तक सामाजिक न्याय की लड़ाई का प्रसार हुआ है जिसके कारण कांग्रेस के प्रति वंचित समाज के लोगों में लोकप्रियता बढ़ी है।

यह भी पढ़ें – अब तेज प्रताप यादव रचेंगे बिहार का नया अध्याय, पढ़ें क्या करने वाले हैं…

कांग्रेस हमेशा ही समाज के पिछड़े और वंचित समाज की लड़ाई लड़ी है और आगे भी हम उनके हक और हिस्सेदारी को लेकर प्रतिबद्ध हैं। वहीं मिलन समारोह में कांग्रेस की सदस्यता लेने के बाद कमला कुमारी मांझी ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस ही एक मात्र ऐसा दल हिया जो सामाजिक न्याय की लड़ाई को जीवंत रूप में लेकर चल रही है। राहुल गांधी के बिहार दौरों ने मुझे प्रभावित किया और कांग्रेस के सामाजिक न्याय के संघर्ष को अपनाते हुए समाज की बेहतरी के लिए मैंने कांग्रेस का हाथ थामा है।

आज भी बिहार का मुसहर समाज अपनी स्थिति में सुधार के लिए कांग्रेस की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रहा है और उम्मीद है कि कांग्रेस ही इस समाज की स्थिति को सुधार सकती है। वहीं डॉ मोहम्मद युनुस हुसैन हकीम ने कहा कि नीतीश कुमार और भाजपा की सरकार में राज्य का अल्पसंख्यक समाज असुरक्षित महसूस कर रहा है। प्रदेश की सरकार ने अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों को भयाक्रांत कर रखा है और हमें कांग्रेस पार्टी तथा राहुल गांधी के साथ सुरक्षा की भावना महसूस होती है। मिलन समारोह का संचालन कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता ब्रजेश प्रसाद मुनन ने किया।

यह भी पढ़ें – बिहार में चुनाव आयोग भाजपा जदयू को पहुंचाएगी फायदा, राजद कांग्रेस ने कहा…

मिलन समारोह में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सह प्रभारी देवेंद्र यादव, विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता डॉ मदन मोहन झा, कोषाध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, मीडिया चेयरमैन राजेश राठौड़, ब्रजेश प्रसाद मुनन, नागेंद्र कुमार विकल, मोतीलाल शर्मा, जमाल अहमद भल्लू, अजय चौधरी, सौरभ सिन्हा, मंजीत आनंद साहू, राजीव मेहता, अरविंद लाल रजक, ज्ञान रंजन, असित नाथ तिवारी, शिशिर कौंडिल्य, राहुल पासवान, कमल कमलेश, आशुतोष शर्मा, मनोज शर्मा, गुरुदयाल सिंह, अश्वनी कुमार, मो शाहनवाज , विश्वनाथ बैठा सहित अन्य नेतागण मौजूद रहें।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   मंत्री मंगल पांडे ने बिहार औषधि नियंत्रण प्रयोगशाला का किया उद्घाटन…

पटना से स्नेहा की रिपोर्ट

Goal 6 22Scope News

Dhanbad Police Amanat Program: धनबाद पुलिस का ‘अमानत’ बना उम्मीद की...

Dhanbad Police Amanat Program: भरोसे और टेक्नोलॉजी के सही इस्तेमाल का बेहतरीन उदाहरण पेश करते हुए, धनबाद पुलिस ने शनिवार को खोए या चोरी...

Nirsa BJP Press Conference: निरसा में भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘हमें...

Nirsa BJP Press Conference: शनिवार को निरसा के पांड्रा स्थित BJP कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इसमें BJP के ग्रामीण ज़िला अध्यक्ष मोहन...

Lohardaga Tractor Accident: लोहरदगा के स्टार कॉलोनी में बड़ा हादसा टला,...

Lohardaga Tractor Accident: लोहरदगा शहर के स्टार कॉलोनी इलाके में शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब निर्माण सामग्री ले जा रहे एक...