Boland park– एक और लचर प्रदर्शन, एक और हार. जहां तक टीम इंडिया की बात है तो यही कहानी है भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए दूसरे वन डे इंटरनेशनल क्रिकेट मैच की. पार्ल, बोलैंड पार्क में भारत मैच के साथ सीरीज़ भी हार गया. तीसरे ओडीआई के फ़ैसले से अब सीरीज़ के परिणाम पर कोई असर नहीं पड़ेगा.
भारतीय टीम एक बार फिर अच्छी शुरुआत का फ़ायदा नहीं उठा सकी. 31 ओवर में 2 विकेट पर 179 रन के बाद यदि कोई टीम 287 रन ही जुटाती है तो निश्चित रूप से वो निराश होगी. आज निराश होने की बारी टीम इंडिया की थी. भारत के लिए ऋषभ पंत ने सर्वाधिक 85 रन बनाए. राहुल ने 55 रनों का योगदान दिया. शार्दूल ठाकुर ने एक बार फिर बल्ले से रंग जमाया और नाबाद 40 रन बनाए. जीत के लिए 288 रनों का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने स्वप्निल शुरुआत की. मलान और क्विंटन डिकॉक ने 132 रनों की आरंभिक साझेदारी निभा कर जीत का प्लेटफार्म बना दिया. इसके बाद के बल्लेबाजों ने बिना अतिरिक्त ज़ोखिम लिए लक्ष्य 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया और दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट की आसान जीत दिला दी. इसी के साथ दक्षिण अफ्रीका ने टेस्ट सीरीज़ के बाद वन डे सीरीज़ भी अपने नाम कर ली.
भारतीय पारी के 30 ओवरों को छोड़ दें तो पूरे मैच में टीम इंडिया, दक्षिण अफ्रीका की टीम के सामने खड़ा नहीं हो सकी।. हर विभाग में दक्षिण अफ्रीका ने भारत से बेहतर प्रदर्शन किया. तीसरा मैच रविवार को खेला जाएगा
दूसरे वन डे में दक्षिण अफ्रीका के हाथों भारत की हार, मैच के साथ सीरीज़ भी गंवाया
Palamu Fraud Case: खाद की डीलरशिप और पॉलीहाउस के नाम पर...
Palamu Fraud Case: झारखंड के पलामू जिले में खाद की डीलरशिप दिलाने, पॉलीहाउस निर्माण कराने और पौधारोपण में सहयोग देने के नाम पर 18...
Dhalbhumgarh Double Murder: दो सगी बहनों की हत्या के पीछे क्या...
Dhalbhumgarh Double Murder: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ प्रखंड की रावताड़ा पंचायत स्थित बबईदा गांव में सोमवार को दो सगी बहनों की...
Nita Ambani Initiative: अब हर सप्ताह पढ़ सकेंगे देश-दुनिया की खबरें,...
Nita Ambani Initiative: दृष्टिबाधित लोगों तक समाचार और जरूरी जानकारियां नियमित रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से रिलायंस फाउंडेशन ने अहम पहल की है।...

















