T20 वर्ल्ड कप: नीदरलैंड्स से हारकर द. अफ्रीका बाहर, सेफा में पहुंचा भारत

नीदरलैंड ने द. अफ्रीका को 13 रनों से हराया

एडिलेड : T20 World Cup 2022 में बड़ा उलटफेर- ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेले जा रहे

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में रविवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिला.

एडिलेड में खेले गए रोमांचक मुकाबले में कमजोर नीदरलैंड्स टीम ने

साउथ अफ्रीका को 13 रनों से करारी शिकस्त दी है. इसी नतीजे के साथ ही भारतीय टीम

सेमीफाइनल में क्वालिफाई करने वाली तीसरी टीम बन गई है. जबकि अफ्रीकी टीम बाहर हो गई है.

अब ग्रुप-2 से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम कौन होगी?

इसका फैसला कुछ देर बाद पाकिस्तान और बांग्लादेश के मैच के बाद हो जाएगा.

इस मैच में जो भी टीम जीत दर्ज करेगी, वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी.

यानि साउथ अफ्रीका की हार के साथ ही ग्रुप-2 का पूरा समीकरण ही बदल गया है.

भारतीय टीम आखिरी मैच हारकर भी सेमीफाइनल में

बता दें कि भारतीय टीम का आज जिम्बाब्वे के खिलाफ आखिरी ग्रुप मुकाबला होना है. अब यदि भारतीय टीम यह मैच हारती भी है, तब भी वह सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएगी, क्योंकि टीम इंडिया अभी 6 पॉइंट्स के साथ अपने ग्रुप-2 में टॉप पर है. जबकि अफ्रीका टीम 5 अंक के साथ बाहर हो गई है.

कुछ ही देर में एडिलेड में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच मुकाबला खेलना जाना है. इन दोनों ही टीमों के अभी बराबर 4-4 अंक हैं. ऐसे में इन दोनों ही टीमों में से जो भी मैच जीतेगी, वह सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएगी, क्योंकि उसके अफ्रीका के मुकाबले एक अंक ज्यादा यानि 6 पॉइंट्स हो जाएंगे.

T20 World Cup 2022 में बड़ा उलटफेर: फिर चोकर्स साबित हुई साउथ अफ्रीका टीम

साउथ अफ्रीका टीम एक बार फिर वर्ल्ड कप में चोकर्स साबित हुई है. उसके पास यह मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाने का शानदार मौका था. सामने कमजोर नीदरलैंड्स टीम थी, लेकिन अफ्रीकी टीम एक बार फिर मौका भुना नहीं सकी. मैच में साउथ अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस भी जीता था और पहले गेंदबाजी चुनी थी.

मगर पहले बैटिंग करते हुए नीदरलैंड्स टीम ने 4 विकेट पर 158 रनों का स्कोर बना दिया. टीम के लिए कॉलिन एकरमेन ने 26 बॉल पर ताबड़तोड़ 41 रनों की पारी खेली. इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया. इनके अलावा स्टीफन मेबर्ग ने 37 और टॉम कूपर ने 35 रन बनाए.

Saffrn

Trending News

मजदूर दिवस पर न्याय का संदेश : ‘सशक्त मजदूर, सशक्त राष्ट्र’

छपरा : अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर सारण जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DALSA), छपरा द्वारा श्रम...

मोतिहारी के कई थानों की पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा के बाजारों...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन शहर के करीब आधा दर्जन दुकानों पर साइबर पुलिस एवं स्थानीय चार थाना की पुलिस ने बड़ी...

चंद्रशेखर सिंह ने IPRD के सचिव का संभाला पदभार

पटना : 2010 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने शुक्रवार को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (IPRD) के सचिव का...

समस्तीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की योजना बनाते हुए अवैध...

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। आगामी नौ मार्च को सुबह 11:38 बजे नगर थानान्तर्गत बहादुरपुर वार्ड संख्या-26 स्थित बाबुल इंटरप्राईजेज...

यात्रियों के साथ मारपीट, पथराव व चेन पुलिंग करने वाले सक्रिय...

आरा : दानापुर रेलखंड में ट्रेनों में यात्रियों के साथ मारपीट, पथराव और चेन पुलिंग करने वाले एक सक्रिय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img