पटना : 2010 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने शुक्रवार को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (IPRD) के सचिव का कार्यभार संभाला। उन्होंने तत्कालीन सचिव अनुपम कुमार का स्थान लिया है। अनुपम कुमार केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली चले गए हैं। इस मौके पर विभाग के निदेशक अनिल कुमार समेत अन्य अधिकारियों और पदाधिकारियों ने अनुपम कुमार को भावभीनी विदाई दी।
डॉ. चंद्रशेखर सिंह पूर्व में पटना प्रमंडल के आयुक्त और DM का दायित्व भी संभाल चुके हैं
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह के पास आईपीआरडी के अतिरिक्त संसदीय कार्य विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव और बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अध्यक्ष का भी अतिरिक्त प्रभार मौजूद है। वे पूर्व में पटना प्रमंडल के आयुक्त और डीएम का दायित्व भी संभाल चुके हैं।



यह भी पढ़े : सचिव ने पटना शहर की प्रमुख सड़कों एवं फ्लाइओवरों का किया स्थल निरीक्षण
Highlights







