T20 World Cup, India Vs PAK : महामुकाबले के लिए भारत तैयार, पाकिस्तान से भिड़ेगी विराट ब्रिगेड

दुबई : दिग्गज सितारों से सजी भारतीय टीम विश्व कप में रविवार को होने वाले महामुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार है. टीम की कोशिश पहले की तरह इस बार भी पाकिस्तानी टीम को चारों खाने चित करने की है. हाईप्रोफाइल मुकाबले में भारतीय टीम आज पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप में अपना अभियान शुरू करेगी. शाम 7ः30 बजे से दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच हाई प्रोफाइल मैच खेला जायेगा, दोनों ही टीमें ग्रुप बी में है.

बता दें कि भारत आज तक विश्व कप टूर्नामेंट में पाकिस्तान से कभी नहीं हारा है, आज के मैच में भारत पर यह रिकार्ड बचाने का भी दबाव होगा. भारत की तरफ से खेल रही टीम के संयोजन पर बात करें तो कागज पर भारतीय टीम बेहद संतुलित दिख रही है. टीम में पांच बल्लेबाज, एक विकेटकीपर, तीन ऑलराउंडर, तीन स्पिनर और तीन तेज गेंदबाज मौजूद हैं. महामुकाबला से पहले विराट कोहली ने कहा है, हम अपनी जीत को लेकर पूरी तरह पॉजिटिव हैं.

धोनी के अनुभव का मिलेगा लाभ

धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे कामयाब कप्तान हैं और एक बेहतरीन बल्लेबाज भी. उनकी उपलब्धियों को देखते हुए ही भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें विशेष भूमिका में टीम के साथ जोड़ा है. आईसीसी की तीनों बड़ी ट्रॉफी भारत को दिला चुके महेंद्र सिंह धोनी के अनुभव का लाभ विराट कोहली लेना चाहेंगे. विश्व कप टी-20 के दौरान रवि शास्त्री भारतीय क्रिकेट टीम के साथ बतौर चीफ कोच आखिरी बार नजर आएंगे, ऐसे में भारतीय टीम उनको खिताबी जीत के साथ यादगार विदाई देना चाहेगी. मुख्य कोच रवि शास्त्री के सहयोगी स्टॉफ में बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर, गेंदबाजी कोच भरत अरूण और फील्डिंग कोच आर. श्रीधर शामिल हैं. इनमें भी बदलाव संभव है .

धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 में जीता था पहला टी-20 विश्व कप

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 का पहला टी-20 विश्व कप जीता था, लेकिन इसके बाद भारतीय टीम को खिताबी जीत का इंतजार है. विश्व कप के मुकाबले शुरू होने से पहले ही भारतीय कप्तान विराट कोहली ने स्पष्ट कहा है कि रोहित शर्मा और केएल राहुल भारत के लिए पारी की शुरुआत करेंगे. हालांकि टीम के पास ईशान किशन के रूप में विकल्प मौजूद होगा, किशन को इंग्लैंड के खिलाफ अभ्यास मैच में मौका भी मिला था. भारतीय कप्तान विराट कोहली को टी-20 क्रिकेट का रन मशीन माना जाता है. 2014 और 2016 के वर्ल्ड टी-20 में मैन ऑफ द सिरीज का खिताब विराट कोहली को ही मिला था. टी-20 क्रिकेट में विराट कोहली लंबे समय तक दुनिया के शीर्ष बल्लेबाज रहे हैं, हालांकि इन दिनों विश्व रैंकिंग में वे चौथे पायदान पर हैं.

कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम एक बार भी आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीत सकी

कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम एक बार भी आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीत सकी है. उन्होंने टूर्नामेंट के पहले ही घोषणा की है कि वे इसके बाद टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ देंगे. ऐसे में उनकी कोशिश कप्तान के तौर पर कम से कम एक आईसीसी ट्रॉफ़ी हासिल करने की जरूर होगी. टीम के मेंटॉर महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया के पूर्व कप्तान, कैप्टन कूल और बेहतरीन फिनिशर महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम के साथ पहली बार नयी भूमिका में दिखेंगे. वे भारतीय क्रिकेट टीम के मेंटॉर बनाए गए हैं, इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद धोनी पहली बार ऐसी किसी भूमिका में दिखेंगे.

इस प्रकार है भारतीय टीम

टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, राहुल चाहर, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, रिजर्व प्लेयर: श्रेयर अय्यर, दीपक चाहर, अक्षर पटेल हैं.

BIG BREAKING: विराट कोहली ने छोड़ी टेस्ट टीम की भी कप्तानी

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...