अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के दावों को भारत ने किया खारिज, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने दी ये जानकारी

Desk. पहलगाम आतंकी हमले के बाद आतंकियों पर भारतीय सेना द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर को लेकर आज भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान सरकार का पक्ष रखते हुए उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उन दावों को खारिज कर दिया है, जिसमें ट्रंप ने कहा था कि उन्होंने युद्ध विराम के लिए इंडिया और पाकिस्तान के साथ व्यापारिक संबंध खत्म करने की धमकी दी है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि वार्ता के दौरान व्यापार के मुद्दे पर चर्चा नहीं हुई थी।

कश्मीर भारत और पाकिस्तान का द्विपक्षीय मुद्दा

इस दौरान रणधीर जायसवाल ने कहा, “हमारा लंबे समय से राष्ट्रीय रुख रहा है कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर से संबंधित किसी भी मुद्दे को इंडिया और पाकिस्तान को द्विपक्षीय रूप से सुलझाना होगा। इस नीति में कोई बदलाव नहीं आया है। लंबित मामला पाकिस्तान द्वारा अवैध रूप से कब्जाए गए भारतीय क्षेत्र को खाली करना है।”

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, “डीजीएमओ से बात करने का अनुरोध विदेश मंत्रालय के माध्यम से आया, क्योंकि पाकिस्तानी पक्ष को हॉटलाइन के माध्यम से संपर्क करने में कठिनाई हो रही थी।” उन्होंने कहा, “यह भारतीय हथियारों की ताकत ही थी जिसने पाकिस्तान को विदेशी तत्वों को समर्थन देना बंद करने के लिए मजबूर किया।”

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...

Ranchi Land Scam: नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के डबल...

रांची के नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के मामले में ACB ने जांच तेज कर दी है। टीम ने अंचल कार्यालय से पुराने...

JPSC Exam Scam: ACF-FRO परीक्षा में कॉपी लिखने वालों की तलाश,...

 JPSC नियुक्ति घोटाले की जांच में CID को 6 से 9 संदिग्ध एक्सपर्ट और साल्वर के नाम मिले हैं। एजेंसी दिल्ली और लखनऊ में...