प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अंतरिक्ष महाशक्ति बनने की राह पर- बाबूलाल मरांडी

  • भारत का झंडा चांद पर भी लहराएगा
  • प्रक्षेपण टीम में शामिल खूंटी के सोहन ने बढ़ाया झारखंड का मान

रांचीः भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज श्रीहरिकोटा से भारत के चंद्रयान के सफल प्रक्षेपण पर देश के महान वैज्ञानिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। जिनके कठिन परिश्रम से यह परिणाम आया है। मरांडी ने कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के कुशल नेतृत्व में भारत का तिरंगा चांद पर भी फहराएगा। उन्होंने कहा कि भारत अंतरिक्ष में भी महाशक्ति बनने की राह पर अग्रसर है।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आज झारखंड की धरती भी गौरवान्वित हुई है। चंद्रयान प्रक्षेपण टीम में शामिल खूंटी जिलांतर्गत तोरपा निवासी युवक सोहन यादव ने राज्य का मान बढ़ाया है। साथ ही लॉन्चिंग यंत्र का निर्माण भी एचईसी, रांची में हुआ। उन्होंने सोहन यादव को भी शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कहा कि झारखंड के युवाओं में योग्यता और लगन की कमी नहीं।उन्हे सिर्फ अवसर उपलब्ध कराने की आवश्यकता है।

प्रधानमंत्री का सम्मान देश के 125 करोड़ जनता का सम्मान

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का गौरव बढ़ा। फ्रांस सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले सर्वोच्च सम्मान लिजन ऑफ ऑनर पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यह देश के 125करोड़ देशवासियों का सम्मान है। उन्होंने कहा कि आज मोदी जी के कुशल नेतृत्व में विश्व में भारत का गौरव बढ़ा है। वसुधैव कुटुंबकम् की भावना चरितार्थ हो रही।

 

Share with family and friends: