Advertisement
Advertisement

वर्षा की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी

रांची: रांची मौसम केंद्र ने उत्तर पूर्वी झारखंड के भागों के लिए भारी वर्षा की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है.

इसके अनुसार, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज जैसे जिलों में 11, 12 और 13 जुलाई को भारी वर्षा की संभावना है. मौसम केंद्र ने इसके प्रभाव को ध्यान में रखते हुए विशेष पूर्वानुमान जारी किया है.

किसानों से यह सलाह दी जा रही है कि वे अपने खेतों में उचित जल निकासी का प्रबंध करें और वर्षा के पानी का उपयोग फसलों की बुवाई में करें.

इस वर्षा के कारण कृषि और बागवानी पर असाधारण प्रभाव पड़ सकता है और पौधरोपण को नुकसान भी हो सकता है.

जलजमाव की संभावना भी है, इसलिए खेतों में जल निकासी का ध्यान रखने, पके हुए फलों और सब्जियों को सुरक्षित स्थान पर रखने और जलजमाव वाले क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी जा रही है.

विशेष कृषि बुलेटिन के अनुसार, उत्तर पूर्वी झारखंड के जिलों में तीन दिनों तक भारी बारिश के कारण सब्जियों में सड़न और फलों में दाग लगने की समस्या हो सकती है. टमाटर के फलों और फूलों की झड़ने की समस्या भी हो सकती है.

Commercial Advertisment

Kaimur Road Accident: घर में बजने वाली थी शहनाई, लेकिन एक...

Kaimur Road Accident: बिहार के कैमूर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। बेटे की शादी...

Bihar Equity Funding Workshop: बिहार के कारोबारियों के लिए बड़ा मौका!...

Bihar Equity Funding Workshop, पटना: बिहार में उद्योगों और कारोबार को नई ऊंचाई देने के लिए राज्य सरकार ने उद्यमियों को पूंजी जुटाने का...

Patna Chhath Ghat Inspection 2026: पटना के 13 छठ घाटों को...

Patna Chhath Ghat Inspection 2026: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा 2026 को लेकर बिहार की राजधानी पटना में तैयारियां तेज हो गई हैं....