India vs England Test Match: दूसरे दिन इंग्लैंड ने पहली पारी में दो विकेट पर बनाये 207 रन

India vs England Test Match: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच राजकोट में खेला जा रहा है। आज दूसरे दिन खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में दो विकेट खोकर 207 रन बना लिये हैं। इससे पहले भारत ने पहली पारी में पहली बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 445 रन बनाये। भारत की ओर से कप्तान रोहित शर्मा और रविंद्र जडेजा ने शतक जड़ा।

वहीं आज दूसरे दिन भारत के स्पिन गेंदबाज आर अश्विन ने टेस्ट मैचों में 500 विकेट पूरा कर रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने यह रिकॉर्ड जैक क्राउली को शिकार बनाकर पूरा किया। आर. अश्विन ने अपने 98वें टेस्ट मैच में यह मुकाम हासिल किया। इसके साथ ही उन्होंने भारत के पूर्व स्पिन गेंदबाज अनिल कुबंले का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अनिल कुंबले ने105 टेस्ट मैच में 500 विकेट पूरे किये थे। अभी भी सबसे तेज 500 विकेट लेने का विश्व रिकॉर्ड श्रीलंका के स्पिन गेंदबाज मुरलीधरन के नाम है। उन्होंने 87 टेस्ट में ही 500 विकेट हासिल कर लिए थे।

India vs England Test Match

बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज चल रही है। इसमें दोनों टीम एक-एक मैच जीत चुकी है। तीसरा मैच खेला जा रहा है। भारत ने पहली पारी में सभी विकेट खोकर 445 रन बनाए। इसके जवाब में इंग्लैंड दो वीकेट खोकर 207 रन बना लिये हैं। वहीं चौथा टेस्ट मैच 23 फरवरी से रांची में और पांचवां 7 मार्च से धर्मशाला में खेला जाएगा।

Bettiah Police News: बेतिया पुलिस ने बुजुर्गों को कराए मां दुर्गा...

Bettiah Police News: दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच बेतिया पुलिस ने सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। वरीय पुलिस अधीक्षक...

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...

Jamui Girl Death News: बेटी की मौत के बाद शव कंधे...

Jamui Girl Death News: दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र...