सिमडेगा: प्रखंड के कोलेबिरा पंचायत सचिवालय में हमारा संकल्प विकसित भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया आयोजित कार्यक्रम में भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने एवं योजनाओं का लाभ संभावित लाभुकों को देते हुए शत प्रतिशत आच्छादन प्राप्त करने के उद्देश्य से अंचलअधिकारी सह कार्यक्रम के नोडल पदाधिकारी अनुज कच्छप के अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मंचासीन प्रखंड विकास पदाधिकारी बिरेंद्र किंडो भाजपा के पुर्व जिलाध्यक्ष दुर्गविजय सिंह देव जिलापरिषद अध्यक्ष रोश प्रतिमा सोरेंग प्रखंड प्रमुख दुतामी हेमरोम पंचायत मुखिया अंजना लकड़ा सांसद प्रतिनिधि चिंतामनी कुमार भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अशोक इंदवार के उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर एंव जेएसएलपीएस के सखी दीदीयों के द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया प्रखंड विकास पदाधिकारी के नेतृत्व में विकसीत भारत के निर्माण हेतु सभी के द्वारा संकल्प लिया गया कि भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करेंगें । भाजपा के पुर्व जिलाध्यक्ष दुर्गविजय सिंह देव ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि भारत को विकसित देश बनाना है जिसमे हर भारतीयों का योगदान जरुरी है इसलिए हमे मिलकर देश के प्रगति में कंधे से कंधे मिलाकर साथ चलना है एवं देश को विकास के रास्ते पर लेकर बढ़ना है सबका साथ सबका विश्वाश सबका विकास से भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा । प्रखंड सांसद प्रतिनिधि चिंतामनी कुमार साहु ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में हमारा संकल्प विकसित भारत कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिससे मोदी सरकार में चल रहें जनहित के सैंकड़ो योजनाओं से जोड़कर आम जनता को लाभान्वित किया जा रहा है। इस दौरान भारत सरकार के विभिन्न योजनाओं से संबंधित पंपलेट और कलेंडर का वितरण किया गया ।मौके पर केसीसी उज्जवला योजना प्रधानमंत्री आवास योजना आयुष्मान कार्ड योजना के लाभार्थी ने अपनी जुबानी से सफलता कि कहानी को साझा किया स्कूली बच्चों के बीच क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया प्रखंड प्रमुख दुतामी हेमरोम के संबोधन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्गविजय सिंह देव जिप अध्यक्ष रोस परतिमा सोरेंग प्रखंड प्रमुख दुतामी हेमरोम पंचायत मुखिया अंजना लकड़ा सांसद प्रतिनिधि चिंतामनी कुमार भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अशोक इंदवार जनेश्वर बिरहोर बिनोद कुमार प्रदीप नायक जेएसएलपीएस के कर्मी एवं ग्रामीण उपस्थित हुए कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र पंडा ने किया ।
भारत बनेगी विकसित राष्ट्र : दुर्गविजय सिंह देव
नितिन नवीन के आवास पर बैठकों का दौर जारी, चुनावी रणनीति...
पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन...
चारा घोटाला केस में लालू यादव को SC से राहत, जमानत...
दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को बड़ी राहत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने चारा घोटाला मामले...
Koderma Minor Love Case: कोडरमा में पुलिस पहुंची तो फरार नाबालिग...
Koderma Minor Love Case: झारखंड के कोडरमा ज़िले के चंदवारा थाना इलाके में देर रात उस समय हाई-वोल्टेज ड्रामा हुआ, जब एक नाबालिग लड़की को...


















