INDvsSA : सूर्या की कप्तानी में कल भारत दक्षिण अफ्रीका से खेलेगा पहला टी20

न्यूज पटना डेस्क : आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप खेलने के बाद भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर गई है। भारत इस दौरे पर तीन टी20, तीन एकदिवसीय और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। भारत कल यानी 10 दिसंबर को अपने अभियान की शुरुआत करने जा रही है। 10 दिसंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20 मैच डरबन में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार रात 7.30 बजे से खेलाा जाएगा। इस सीरीज में भी भारतीय युवा टीम खेलेगी। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में यह मैच खेला जाएगा। वहीं वनडे की कमान विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को दिया गया है। वहीं टेस्ट मैच के कप्तान रोहित शर्मा संभालेंगे। बता दें कि अभी कुछ दिन पहले सूर्यकुमार की कप्तानी में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया से पांच मैचों की टी20 सीरीज 4-1 से जीती थी।

भारतीय टीम इस प्रकार है

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), जीतेश शर्मा (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा (ऑलराउंडर), वाशिंगटन सुंदर (ऑलराउंडर), रवि विश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार और दीपक चाहर।

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Ramgarh Road Accident: रामगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, हाईवा की टक्कर...

Ramgarh Road Accident: रामगढ़ पुलिस स्टेशन इलाके में गिद्दी-नयामोड मुख्य सड़क पर वाशरी कॉलोनी के पास रविवार सुबह एक दुखद सड़क हादसे में मोटरसाइकिल...

Hazaribagh Annada Chowk Fire: हजारीबाग के अन्नदा चौक स्थित स्ट्रीट फूड...

Hazaribagh Annada Chowk Fire: हजारीबाग शहर के अन्नादा चौक पर स्थित एक स्ट्रीट फूड स्टॉल में रविवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग...

Ranchi Land Scam: ईडी का बड़ा एक्शन, 8 मौजा में जमीन...

रांची में फर्जी दस्तावेजों से जमीन घोटाले पर ईडी ने बड़ा कदम उठाया है। मोरहाबादी समेत 8 मौजा में जमीन की रजिस्ट्री और म्यूटेशन...