भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने मनाया 139वां स्थापना दिवस

धनबादः अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 139 वां स्थापना दिवस के मौके पर गुरुवार को लूबि सर्कुलर रोड स्थित विवाह भवन में धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष रशीद अंसारी रज़ा के साथ कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता गण, सदस्य एवम कार्यकर्ता इस सम्मेलन में शामिल हुए।

कांग्रेस के सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे

कांग्रेस स्थापना दिवस 2 22Scope News

वहीं धनबाद कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया की आज अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर जिला के तमाम कांग्रेस के सदस्य एवं कार्यकर्ता यहां उपस्थित हुए हैं। वहीं स्थापना दिवस के इस अवसर पर राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष को याद करेंगे और उनके बताएं रास्तों पर सभी को चलने का उपदेश देंगे।

लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति बनाएंगे

वही आज कांग्रेस के तमाम साथियों के साथ बैठकर विचार गोष्ठी किया जाएगा और आने वाले 2024 लोकसभा चुनाव के लिए अपने विरोधी दल को कैसे परास्त करें इनपर रणनीति बनाएंगे। जिसमें धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के तमाम वरिष्ठ नेता सदस्य एवं कार्यकर्ता का विचार को सुनेंगे।

ये भी पढ़ें- पारा शिक्षकों ने किया मुख्यमंत्री आवास का घेराव

धनबाद कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी जिला अध्यक्ष रशीद अंसारी रज़ा ने बताया कि धनबाद लुबी सर्कुलर रोड स्थित विवाह भवन में कांग्रेस पार्टी के तमाम सदस्य एवं कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का 139 वर्ष स्थापना दिवस मना रहे हैं।

वहीं यह कार्यक्रम पूरे भारत में किया जा रहा है। आगे उन्होंने बताया कि आज कांग्रेस पार्टी धनबाद जिला के द्वारा स्थापित दिवस के इस कार्यक्रम में झंडोतोलन और शपथ लिया गया साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार गोष्ठी कर कांग्रेस को आगे ले जाने पर चर्चा किया जाएगा।

 Mental Health Awareness Bihar:बिहार में 10 से 16 अक्टूबर तक चलेगा...

 बिहार में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर 10 से 16 अक्टूबर तक ‘मन जागृति’ अभियान चलेगा। स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम होंगे और टेली मानस...

Abhijeet Deepke Detained: एयरपोर्ट पर फ्लाइट के अंदर से हिरासत में...

 अभिजीत दीपके को एयरपोर्ट पर फ्लाइट के भीतर से हिरासत में लिए जाने की खबर है। CJP के नेता सौरभ दास और आशुतोष शाखा...

Dhruv Rathee Detained: गुरुग्राम में घर से हिरासत में लिए गए...

 यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम के सेक्टर 56 स्थित आवास से हिरासत में लिए जाने की खबर है। दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से...