कांग्रेस में शामिल होते ही पहलवान बजरंग पुनिया बने अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष

Desk. कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के कुछ घंटे बाद ही पहलवान बजरंग पुनिया को अखिल भारतीय किसान कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसको लेकर कांग्रेस ने अधिसूचना जारी कर दी है।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के नाम से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि बजरंग पुनिया को अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में तत्काल प्रभाव से नियुक्त किया जाता है।

विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया कांग्रेस में शामिल

वहीं हरियाणा में विधानसभा चुनाव के बीच पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया कांग्रेस में शामिल हो गये। दोनों का विधानसभा चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है। इसको लेकर कांग्रेस ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, ‘आज विनेश फोगाट जी और बजरंग पुनिया जी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हुए। आपको बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं।’

कांग्रेस में शामिल होने के बाद विनेश फोगाट ने कहा कि मैं कांग्रेस का बहुत-बहुत धन्यवाद करती हूं, क्योंकि बुरे समय में ही पता चलता है- अपना कौन है। जब हमें सड़क पर घसीटा जा रहा था, तो BJP को छोड़कर आप सभी हमारे साथ थे। आप हमारे दर्द और आंसुओं को समझ पा रहे थे। मुझे गर्व है कि मैं एक ऐसी विचारधारा से जुड़ी हूं, जो महिलाओं पर हो रहे अन्याय के खिलाफ खड़ी है और सड़क से संसद तक उनके हक की लड़ाई लड़ने को तैयार है।

वहीं बजरंग पुनिया ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद देता हूं। हम अन्याय के खिलाफ साथ मिलकर लड़ेंगे और हर संघर्ष में कांग्रेस के साथ खड़े रहेंगे। हमने महिला पहलवानों पर हो रहे अन्याय के खिलाफ BJP की महिला सांसदों को पत्र लिखा था, लेकिन कोई हमारे साथ खड़ा नहीं हुआ। लेकिन कांग्रेस हर मोड़ पर हमारे साथ खड़ी रही।

 Mental Health Awareness Bihar:बिहार में 10 से 16 अक्टूबर तक चलेगा...

 बिहार में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर 10 से 16 अक्टूबर तक ‘मन जागृति’ अभियान चलेगा। स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम होंगे और टेली मानस...

Abhijeet Deepke Detained: एयरपोर्ट पर फ्लाइट के अंदर से हिरासत में...

 अभिजीत दीपके को एयरपोर्ट पर फ्लाइट के भीतर से हिरासत में लिए जाने की खबर है। CJP के नेता सौरभ दास और आशुतोष शाखा...

Dhruv Rathee Detained: गुरुग्राम में घर से हिरासत में लिए गए...

 यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम के सेक्टर 56 स्थित आवास से हिरासत में लिए जाने की खबर है। दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से...