डोनाल्ड ट्रंप की जीत पर झूमा भारतीय शेयर बाजार, निवेशकों को 7.91 लाख करोड़ का मुनाफा

डिजीटल डेस्क : डोनाल्ड ट्रंप की जीत पर झूमा भारतीय शेयर बाजार, निवेशकों को 7.91 लाख करोड़ का मुनाफा। अमेरिका के राष्ट्रपति चुनावों में डोनाल्ड ट्रंप की जीत को भारतीय शेयर बाजार ने हाथों हाथ लिया है। बीते कई दिनों से डूबे पड़े बाजार में बुधवार को सुबह से ही रौनक बनी रही और दोपहर बाद इसमें बुल रन देखा गया।

सबसे ज्यादा खुशी की लहर आईटी कंपनियों के स्टॉक में रही। बीएसई सेंसेक्स को 1000 अंक से अधिक तक चढ़ गया। इससे बाजार में निवेशकों को एक दिन में करीब 8 लाख करोड़ रुपये (मार्केट कैपिटलाइजेशन में 7.91 लाख करोड़ रुपये) का मुनाफा हुआ।

ट्रंप की बंपर जीत पर भारतीय शेयर बाजार ने पकड़ी रफ्तार

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को कई दिनों बाद रौनक लौटी। अमेरिका में राष्टपति चुनाव का परिणाम आने से पहले ही बाजार में तेजी का रुख बना हुआ था।  दोपहर तक जब डोनाल्ड ट्रंप की बंपर जीत सुनिश्चित हो गई तब बीएसई सेंसेक्स में भी बुल रन देखा गया। शेयर बाजार की शुरुआत ही आज तेजी के रुख के साथ हुई थी।

डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद सेंसेक्स में ये तेजी 1,000 अंक से ऊपर तक चली गई। हालांकि बाजार में बाद में हल्की नरमी दर्ज की गई्। सेंसेक्स की शुरुआत लगभग 300 अंक की बढ़त के साथ हुई थी। एनएसई निफ्टी भी 24,308.75 अंक पर खुला।

सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

ट्रंप की जीत के बाद आईटी कंपनियों के शेयर में तो बढ़ोतरी जबरदस्त रही…

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद शेयर बाजार में आईटी कंपनियों के स्टॉक्स मेंजबरदस्त तेजी देखी गई। सेंसेक्स में शामिल टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस का शेयर टॉप गेनर रहा। इसके प्राइस में 4 प्रतिशत से अधिक का उछाल देखा गया।

इसी तरह इंफोसिस का शेयर भी 4 प्रतिशत से अधिक तेजी के साथ बंद हुआ। वहीं एचसीएल टेक और टेक महिंद्रा जैसे शेयर टॉप-5 गेनर स्टॉक में शामिल रहे। इनमें भी 3.5 से 4 प्रतिशत तक का उछाल देखा गया।

सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

भारतीय सेंसेक्स ने फिर भरी ऊंची उड़ान, 80,569.73 अंक के हाई लेवल पर पहुंचा

शेयर बाजार में तेजी का असर ये हुआ कि बीएसई पर लिस्टेड सभी कंपनियों का टोटल मार्केट कैपिटलाइजेशन बुधवार को 5.37 ट्रिलियन डॉलर (करीब 453 लाख करोड़ रुपये) हो गया। बाजार में 458 स्टॉक्स में आज अपर सर्किट लगा।

बीएसई का 30 कंपनियों वाला इंडेक्स सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान 80,569.73 अंक के हाई लेवल पर पहुंच गया जबकि बाद में मार्केट बंद होने के करीब ये तेज 900 अंक के आसपास रह गई। बीएसई सेंसेक्स 80,378.13 अंक पर बंद हुआ।

इसी तरह एनएसई निफ्टी करीब 100 अंक की तेजी के साथ खुला, जो ट्रंप के जीत दर्ज करने के बाद 24,487 अंक के हाई लेवल पर पहुंच गया। मार्केट बंद होने के करीब इसमें 270 अंक के आसपास की तेजी दर्ज की गई और ये 24,484.05 अंक पर बंद हुआ।

Jharia Baliapur Road Repair: 44 करोड़ की सड़क फिर बनी चर्चा...

Jharia Baliapur Road Repair: झरिया की विधायक रागिनी सिंह, सड़क निर्माण विभाग (RCD) के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मिथिलेश कुमार और BCCL के अधिकारियों ने रविवार को...

Ramgarh Road Repair: सरकार का इंतजार छोड़ ग्रामीणों ने खुद सुधारी...

Ramgarh Road Repair: जिले के मांडू ब्लॉक में कंजगी मोड़ से चापरी मोड़ तक जाने वाली लगभग तीन किलोमीटर लंबी सड़क की खस्ताहाल स्थिति से...

Nirsa OCP Hyva Accident: आखिर कब रुकेगा OCP में हादसों का...

Nirsa OCP Hyva Accident: धनबाद के निरसा इलाके में ECL चापापुर-II OCP (ओपन कास्ट प्रोजेक्ट) के पास सोमवार को एक हाइवा ट्रक की टक्कर से...