भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड के चार खिलाड़ी चयनित

निक्की, सलीमा, संगीता के बाद अब झारखंड की ब्यूटी डुंगडुंग

भी सीनियर महिला टीम में चयनित
हॉकी इंडिया ने बुधवार को स्पेन के वालेंसिया में 11-17 दिसंबर के

बीच होने वाले एफआईएच महिला राष्ट्र कप के लिए

20 सदस्यीय भारतीय सीनियर महिला हॉकी टीम की घोषणा की.

इस बीस सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड

की चार महिला हॉकी खिलाड़ी निक्की प्रधान, सलीमा टेटे,

संगीता कुमारी और ब्यूटी डुंगडुंग का चयन हुआ है.

इन चार खिलाड़ियों में ब्यूटी डिंग डोंग का चयन पहली बार सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम में हुआ है, इससे पूर्व वह जूनियर भारतीय टीम का हिस्सा रहते हुए जूनियर वर्ल्ड कप सहित कई प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं और उसके शानदार खेल को देखते हुए उसे सीनियर टीम में जगह दी गई है. इसके अलावा टोक्यो ओलंपिक में भारतीय टीम की हिस्सा रही निक्की प्रधान और सलीम टेटे के साथ विगत कई अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में भारतीय टीम की फॉरवर्ड संगीता कुमारी भी हैं. निक्की प्रधान जहां खूंटी की रहनेवाली हैं वहीं सलीमा टेटे सिमडेगा जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत बड़की छापर की तथा संगीता कुमारी और ब्यूटी डुंगडुंग सिमडेगा जिला के ही केरसई प्रखंड के एक ही गांव करगागुड़ी की रहने वाली हैं. निक्की प्रधान डिफेंडर, सलीमा टेटे मीड फिल्डर और संगीता कुमारी और ब्यूटी डुंगडुंग फॉरवर्ड हैं.

हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने जाहिर की खुशी

भारतीय टीम में एक साथ झारखंड के चार- चार खिलाड़ियों के चयन होने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि झारखंड के लिए गर्व का विषय है कि सीनियर भारतीय टीम में भी अब हमारी चार-चार खिलाड़ी एक साथ चयनित हो रही हैं। सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड के 4 खिलाड़ियों के चयन होने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष सहित एक्सक्यूटिव डायरेक्टर शशिकांत प्रसाद, सीईओ रजनीश कुमार,महासचिव विजय सिंह, उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी, चंद्रयानी मजूमदार, अशोक भगत, अरविंद कुमार तूफानी, धर्मेद्र सिंह, अरविंद कुमार सिंह, संयुक्त सचिव माइकल लाल, बिगन सोय, बीर सिंह मुंडा,विजय कुमार सनातन,सुरजीत झा, संतोष कुमार गुप्ता , कोषाध्यक्ष असरीता लकड़ा, दसरथ महतो, संजय सिंह, तारिणी कुमारी सहित हॉकी झारखंड के सभी जिला के अध्यक्ष और सचिवों ने बधाई दी है.

आईसीसी टी 20 वर्ल्ड कप: फाइनल में जगह बनाने के इरादे से उतरेगा भारत

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...