U-19 World Cup 2022 : भारत के युवा ब्रिगेड ने रच दिया इतिहास, वर्ल्डकप में ऐसी रही टीम इंडिया का सफर

नई दिल्ली : भारत के युवा ब्रिगेड अंडर-19 वर्ल्डकप में इतिहास रच दिया है. वेस्टइंडीज़ में खेले गए अंडर-19 वर्ल्डकप को भारत ने रिकॉर्ड पांचवीं बार ट्रॉफी अपने नाम किया. शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने 4 विकेट से जीत दर्ज की.

फाइनल मुकाबले में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 189 रन बनाए थे. भारत को 190 रनों का लक्ष्य मिला था. टीम इंडिया ने 47.4 ओवर में ही 6 विकेट खोकर 195 रन बनाकर वर्ल्डकप ट्रॉफी को अपने नाम किया. कप्तान यश धुल की अगुवाई में भारत ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की और इंग्लैंड की टीम को फाइनल में 4 विकेट से हरा दिया.

टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने कर दिया कमाल

भारत को जीत के लिए सिर्फ 190 रनों का टारगेट मिला था, ऐसे में टीम इंडिया ने शुरुआत काफी संभलकर की. टीम इंडिया का पहला विकेट दूसरी बॉल पर ही गिर गया था, लेकिन उसके बाद हरनूर सिंह और शेख रशीद ने पार्टनरशिप की. इसके बाद टीम इंडिया को 95, 97 के स्कोर पर लगातार दो झटके लगे.
लेकिन अंत में निशांत सिद्धू, राज बावा और फिर दिनेश बाना के शानदार कैमियो के दम पर टीम इंडिया वर्ल्ड चैम्पियन बन गई. दिनेश बाना ने छक्का जड़कर भारत को वर्ल्ड चैम्पियन बनाया.

इंग्लैंड को सस्ते में किया आउट

इंग्लैंड के लिए टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला सही साबित नहीं हुआ था. टीम इंडिया ने शुरुआत से ही इंग्लैंड पर दबाव बनाए रखा. राज बावा और रवि कुमार की शानदार बॉलिंग की मदद से टीम इंडिया ने इंग्लैंड को झटके दिए और 50 रन के भीतर ही इंग्लैंड की आधी टीम आउट हो गई थी.
इंग्लैंड की ओर से सिर्फ जेम्स रियू ही एक मोर्चा संभाल पाए और उन्होंने 95 रनों की पारी खेली. उनके अलावा कोई दूसरा बल्लेबाज बड़ा स्कोर बनाने से चूक गया. टीम इंडिया की ओर से राज बावा ने पांच विकेट लिए, जबकि रवि कुमार ने 4 विकेट झटके. शानदार बॉलिंग के दम पर ही टीम इंडिया ने इंग्लैंड को सिर्फ 189 के स्कोर पर रोक लिया था.

अंडर-19 वर्ल्डकप 2022 में भारत के बल्लेबाज

  • अंगकृष रघुवंशी – 6 मैच, 278 रन, 46.33 औसत
  • यश धुल – 4 मैच, 229 रन, 76.33 औसत

अंडर-19 वर्ल्डकप 2022 में भारत के बॉलर

  • विकी ओस्तवाल – 6 मैच, 12 विकेट
  • रवि कुमार – 6 मैच, 10 विकेट

अंडर-19 वर्ल्डकप 2022 में टीम इंडिया का सफर

  • साउथ अफ्रीका को 45 रनों से हराया
  • आयरलैंड को 174 रनों से हराया
  • युगांडा को 326 रनों से हराया
  • बांग्लादेश को 5 विकेट से मात दी (क्वार्टरफाइनल)
  • ऑस्ट्रेलिया को 96 रनों से हराया (सेमीफाइनल)
  • इंग्लैंड को 4 विकेट से हराया (फाइनल)

भारत ने कब-कब जीता अंडर-19 वर्ल्डकप

  • साल 2000 – भारत ने फाइनल में श्रीलंका को हराया, कप्तान- मोहम्मद कैफ
  • साल 2008 – भारत ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराया, कप्तान- विराट कोहली
  • साल 2012 – भारत ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया, कप्तान- उन्मुक्त चंद
  • साल 2018 – भारत ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया, कप्तान- पृथ्वी शॉ
  • साल 2022 – भारत ने फाइनल में इंग्लैंड को हराया, कप्तान- यश धुल

Jharkhand Weather Update: झारखंड में सक्रिय हुआ मानसूनी सिस्टम, 26 अगस्त...

Jharkhand Weather Update : 26-08-2026 उड़ीसा के उत्तरी तटीय क्षेत्र और गांगेय पश्चिम बंगाल से सटे झारखण्ड के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र (Low-Pressure...

Bihar Weather Update : 26 अगस्त को बिहार में मानसून का...

Bihar Weather Update 26-08-2026 झारखंड और आसपास के क्षेत्रों में बने निम्न दबाव के क्षेत्र (Low-Pressure Area) तथा मानसूनी ट्रफ रेखा के कारण बिहार में...

Bihar News 26-08-2026 : आज की 10 बड़ी खबरें

Bihar News 26-08-2026 : आज की 10 बड़ी खबरें बिहार के प्रशासनिक फैसलों, रोजगार अभियानों और जन-आंदोलनों से जुड़ी आज की 10 बड़ी खबरें: Patna...