Advertisment

रांची एयरपोर्ट पर दिव्यांग बच्चे को इंडिगो ने फ्लाइट में चढ़ने से किया मना, DGCA ने लगाया 5 लाख का जुर्माना

नई दिल्ली : रांची एयरपोर्ट पर दिव्यांग बच्चे को इंडिगो ने फ्लाइट में चढ़ने से किया मना- निजी विमानन कंपनी

इंडिगो (IndiGo) पर नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है.

कंपनी पर आरोप है कि उसके ग्राउंड स्टाफ ने रांची एयरपोर्ट (Ranchi Airport) पर

एक दिव्यांग बच्चे को हैदराबाद की फ्लाइट पर चढ़ने से रोका था.

इस घटना के बाद बच्चे के माता-पिता ने भी उड़ान में सवार नहीं होने का निर्णय किया था.

यह वाकया 07 मई को हुआ था.

रांची हवाई अड्डे पर रांची-हैदराबाद उड़ान में चढ़ने से रोकने के बाद

इंडिगो की तरफ से कहा गया था कि बच्चा ‘‘घबराया” हुआ था.

इंडिगो ग्राउंड स्टाफ दिव्यांग बच्चे को नहीं संभाल पाया

हवाई यात्रा के लिए देश का शीर्ष नियामक नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने कहा है कि

जांच में यह पाया गया है कि “इंडिगो ग्राउंड स्टाफ दिव्यांग बच्चे को संभाल नहीं पाया और उसने बच्चे को फ्लाइट पर चढ़ने से रोककर स्थिति को और संवेदनशील और कठिन बना दिया.”

एक बयान में कहा गया, “ग्राउंड स्टाफ के दयाभाव वाले व्यवहार से स्थितियां न केवल काबू में रहतीं बल्कि बच्चे को शांत करा देने से न तो वह बोर्डिंग से वंचित होता और न ही ऐसी विकट परिस्थितियां उभर कर आ पातीं.”

एयरलाइन कर्मचारी जिम्मेदारी निभा पाने में विफल

बयान में कहा गया है, “विशेष परिस्थितियों में असाधारण प्रतिक्रिया की आवश्यकता होती है लेकिन एयरलाइन कर्मचारी उस मौके पर अपनी जिम्मेदारी निभा पाने में विफल रहा, जो नागरिक उड्डयन आवश्यकताओं (विनियमों) की भावनाओं के पालन में चूक है.” इसके साथ ही सक्षम प्राधिकारी ने एयरलाइन पर ₹ 5 लाख का जुर्माना लगाने का फैसला किया है.

मंत्री ज्योतिरादित्य ने लिया था संज्ञान

बता दें कि 08 मई को मीडिया में मामला सामने आने के बाद नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य ने इस पर खुद संज्ञान लिया था और खुद मामले की जांच करने की बात कही थी. बाद में उन्होंने फैक्ट फाइंडिंग कमेटी की का गठन किया था. तथ्यान्वेषी समिति ने इंडिगो के कर्मचारियों को नियमों का प्रथम दृष्टया उल्लंघन करते पाया है, जिसके बाद विमानन कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था.

Ranchi Land Rate Update: एक अगस्त से ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन...

रांची के ग्रामीण क्षेत्रों में 1 अगस्त से जमीन, भवन और फ्लैट की नई सरकारी दरें लागू होंगी। नामकुम, कांके और रातू समेत कई...

Ranchi Birth Death Certificate: नगर निगम ने जारी किए 7,991 प्रमाण...

रांची नगर निगम ने अप्रैल से 24 जुलाई तक 7,991 जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए। जन्म के 587 और मृत्यु के 236...

Durand Cup 2026: रांची में आज होगा भव्य आगाज, मुख्यमंत्री हेमंत...

रांची में आज 135वें इंडियन ऑयल डूरंड कप 2026 का भव्य उद्घाटन होगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे शुभारंभ। जेएफसी और डिफेंडर्स एफसी के बीच...