वाराणसी के माइक्रोटेक कॉलेज में संपन्न हुआ इंडक्शन मीट

वाराणसी : वाराणसी के माइक्रोटेक कॉलेज में संपन्न हुआ इंडक्शन मीट। पूर्वी यूपी के वाराणसी स्थित माइक्रोटेक कॉलेज में इग्नू क्षेत्रीय केंद्र वाराणसी के अध्ययन केंद्र (48012) का जनवरी 2025 प्रवेश सत्र के शिक्षार्थियों का इंडक्शन मीट आयोजित हुआ।

शिक्षार्थियों को मिश्रित शिक्षा के बारे में बताया गया कि इग्नू में आमने-सामने कक्षाएं, ऑनलाइन कक्षाएं, ट्यूटोरियल, रिकॉर्डिंग व्याख्यान और अध्ययन केंद्र पर प्रैक्टिकल कक्षाएं होती हैं।

छात्रों से रूबरू हुए इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक

इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि इग्नू क्षेत्रीय केंद्र वाराणसी के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. यू.एन.त्रिपाठी ने शिरकत की। डॉ. यू.एन.त्रिपाठी जनवरी 2025 प्रवेश सत्र के शिक्षार्थियों से रूबरू हुुए एवं उनके हर जिज्ञासा को शांत किया।

डॉ. यू.एन.त्रिपाठी ने छात्रों के सवालों और जिज्ञासाओं का विस्तार से जवाब देते हुए उन्हें करियर में आगे बढ़ने के अवसरों के चयन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

क्षेत्रीय निदेशक डॉ. यू.एन.त्रिपाठी ने सभी एकेडमिक काउंसलर और सभी शिक्षार्थियों को इग्नू के कार्यक्रम, असाइनमेंट, परीक्षा से संबंधित सभी सवालों का जवाब देते हुए सभी शिक्षार्थियों को इग्नू में शामिल होने की बधाई दी ।

वाराणसी के माइक्रोटेक कॉलेज के कार्यक्रम में भाग लेते छात्र-छात्राएं।
वाराणसी के माइक्रोटेक कॉलेज के कार्यक्रम में भाग लेते छात्र-छात्राएं।

‘उद्योग ओरिएंटेड हैं इग्नू के पाठ्यक्रम…’

इग्नू क्षेत्रीय केंद्र वाराणसी के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. यू.एन.त्रिपाठी ने छात्रों को बताया कि – ‘इग्नू के कार्यक्रम एनईपी 2020 से संरेखित हैं जो क्रेडिट चॉइस आधारित शिक्षा और उद्योग की मांग के हिसाब से अपडेट होता है ।

…शिक्षार्थियों को मिश्रित शिक्षा के बारे में बताया गया कि इग्नू में आमने-सामने कक्षाएं, ऑनलाइन कक्षाएं, ट्यूटोरियल, रिकॉर्डिंग व्याख्यान और अध्ययन केंद्र पर प्रैक्टिकल कक्षाएं होती हैं ।

…इग्नू केवल भारत हीं नहीं बल्कि कई देशो में दूरस्थ शिक्षा और ऑनलाइन शिक्षा के माध्यम से शिक्षा दे रही है जो फेस टू फेस मोड में अपनी पढ़ाई नहीं कर सकता।’

वाराणसी के माइक्रोटेक कॉलेज के इंडक्शन मीट में भाग लेते विद्यार्थी।
वाराणसी के माइक्रोटेक कॉलेज के इंडक्शन मीट में भाग लेते विद्यार्थी।

जयमंगल सिंह : प्लेसमेंट में मदद करता है माइक्रोटेक कॉलेज

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इग्नू के समन्वयक जय मंगल सिंह ने कहा कि – ‘…अध्ययन केंद्र 48012 में इग्नू के एमसीए, एमबीए, एम.कॉम, बीसीए, बीबीए, बीकॉम, एमएजेएमसी, पीजीडीसीए, सीबीएस और सीआईटी कार्यक्रम संचलित होते हैं।

…हमारे अध्ययन केंद्र में इग्नू के शिक्षार्थियों को उनके विषय के अलावा व्यक्तित्व विकास, कौशल शिक्षा और प्लेसमेंट सहायता भी दी जाती है।’

इसके बाद माइक्रोटेक कॉलेज के कॉलेज के एकेडमिक काउंसलर बृजमोहन श्रीवास्तव, संजय कुमार मिश्रा, जीतेंद्र सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, शालिनी सिंह, दीक्षा सिंह, निशा सिंह, अब्दुर्रहमान, आशीष कुमार, आकाश कुमार, संजय कुमार सिंह ने अपने-अपने कोर्स से संबंधित छात्र-छात्राओं की़ ओर से प्रस्तुत शंकाओं को दूर किया।

इस कार्यक्रम का संचालन दीक्षा सिंह ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन जयमंगल सिंह ने किया।

Bihar Mineral Resources: बिहार की जमीन के नीचे क्या है? खनिज...

Bihar Mineral Resources: बिहार के खनिज संसाधनों के विकास और इनके आधुनिक तरीके से उपयोग को लेकर केंद्र और राज्य सरकार ने कवायद तेज...

Ranchi T20 Ticket Price: 9 अक्टूबर को Ranchi में India-West Indies...

Ranchi T20 Ticket Price, रांची: क्रिकेट प्रेमियों के लिए रांची में एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच लौटने वाला है। 9 अक्टूबर को...

Bihar Tribal Development: शिक्षा से रोजगार तक बदलेगी तस्वीर? बिहार के...

Bihar Tribal Development: बिहार के जनजातीय क्षेत्रों में विकास योजनाओं को स्थानीय जरूरतों से जोड़ने की पहल तेज हो गई है। इसके तहत राज्य...