INDvsSL : गौतम-सूर्या की बागडोर में पहली सीरीज, 2-0 से लीड

न्यूज खेल डेस्क : भारतीय टीम श्रीलंका दौरे पर गई है। टीम को तीन टी20 और तीन टी20 और तीन एकदिवसीय मुकाबला खेलना है। नए कोच गौतम गंभीर और नए कप्तान 360 डिग्री यानी कि सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में टीम इंडिया श्रीलंका दौरे पर गई है। भारतीय टीम कल यानी 28 जुलाई को पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच तीन टी20 मैच का दूसरा मुकाबला खेला गया।

आपको बता दें कि कल के मैच में भारत टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया जो कि सही साबित हुआ। श्रीलंकाई टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए कुसल परेरा (53 रन, 34 गेंद, छह चौके, दो छक्के), पथुम निसांका (32) और कामिंदु मेंडिस (26) की बदौलत टीम निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए। भारत की तरफ से गेंदबाजी की बात करे तो अर्शदीप सिंह (24/2), अक्षर पटेल (30/2), रवि विश्नोई (26/3) और हार्दिक पांड्या (23/2) ने विकेट चटकाए।

जवाब में भारतीय टीम जैसे ही लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो बारिश होने लगी। जब खेल दुबारा शुरू हुआ तो भारत को आठ ओवर में 76 रन का टारगेट मिला लेकिन इंडियन टीम यह लक्ष्य 6.3 ओवर में 81 रन बनाकर पूरा कर लिया और मैच सात विकेट से जीतकर सीरीज में 2-0 से आगे हो गई है। सीरीज का आखिरी मैच कल यानी 30 जुलाई को पल्लेकेले में ही खेली जाएगी। भारत की तरफ से पारी की शुरुआत यशस्वी जायसवाल (30 रन, 25 गेंद, तीन चौके, दो छक्के) और संजू सैमसन ने की लेकिन संजू बिना रन बनाए पवेलियन लौट गए। इसके कप्तान सूर्यकुमार यादव (26 रन, 12 गेंद, चार चौके, एक छक्के) और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (नाबाद 22 रन, नौ गेंद, तीन चौके, एक छक्के) ने टीम को असानी से यह मैच जीता दिया। कल के मैच में तीन विकेट चटकाने वाले रवि विश्नोई को ‘मैन ऑफ द मैच’ दिया गया।

यह भी पढ़े : INDvsSL : गंभीर की कोचिंग में कप्तान सूर्या भी चमके, भारत की शानदार जीत

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

Jhargram Bus Accident: लॉरी को ओवरटेक करते समय बड़ा हादसा, कोलकाता...

Jhargram Bus Accident: पश्चिम बंगाल के झारग्राम ग्रामीण क्षेत्र स्थित गजाशिमुल में खड़गपुर-चिचड़ा 49 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़-कटाव को लेकर अलर्ट, विजय कुमार...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़ और कटाव की संभावित स्थिति से निपटने के लिए जल संसाधन विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों...

Bihar Digital Fertilizer Sale: किसानों के लिए बड़ी खबर! अब ऐसे...

Bihar Digital Fertilizer Sale: बिहार सरकार के कृषि विभाग ने किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने की व्यवस्था को डिजिटल बनाने की दिशा में कदम...