नवादा : नवादा के नारदीगंज थाना क्षेत्र के पंडपा गांव पहुंचकर मगध रेंज के आईजी क्षत्रनील सिंह ने बुधवार को जमीनी विवाद को लेकर हुए गोलीकांड स्थल का निरीक्षण किया। आईजी ने ग्रामीणों से सुनी घटना की कहानी जिसके बाद ग्रामीणों की सुरक्षा को अपनी प्राथमिकता बताया। उन्होंने ग्रामीणों के जमीन के पर्चे देखकर जानकारी लिया और ग्रामीणों से बात कर न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। स्थल निरीक्षण के दौरान नवादा एसपी अभिनव धीमान, डीएसपी हुलास कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर रंजन चौधरी, थानाध्यक्ष प्रज्ञा कुमारी और अंचलाधिकारी मो. रईस आलम समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
जमीनी विवाद को लेकर हुआ था झड़प
आपको बता दें कि बुधवार को जमीनी विवाद को लेकर झड़प हुआ था। झड़प के बाद रोड़ेबाजी और फायरिंग की घटना सामने आई थी। जिसमें हथियारबंद दबंगों ने दलितों पर ताबड़तोड़ फायरिंग किया था। इस मामले में आठ लोगों की गिरफ्तारी किया गया एवं चार बंदूक, एक पिस्टल और कई जिंदा कारतूस बरामद किए गए। बहरहाल, गांव में स्थिति तनावपूर्ण है। नारदीगंज थानाध्यक्ष प्रज्ञा कुमारी ने बताया जिला प्रशासन के निर्देशानुसार घटनास्थल पर पुलिस पदाधिकारी और बल की तैनाती की गई है।
यह भी पढ़े : ट्रक और कार में जोरदार टक्कर, तीन लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर…
यह भी देखें :
गिरफ्तार नक्सली के साथ SDPO, थानाध्यक्ष व पुलिस बल
रजौली थाना क्षेत्र के हरदिया पंचायत अंतर्गत भानेखाप के जंगलों में पुलिस व नक्सलियों के साथ वर्ष 2017 में हुई मुठभेड़ के नामजद एक नक्सली को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। रजौली पुलिस व एसटीएफ के टीम के प्रयासों से नक्सली को गिरफ्तार किया गया है। एसडीपीओ गुलशन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर नक्सली को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के लिए रजौली एसएचओ राजेश कुमार व एसटीएफ की टीम को गया जिले के आती थाना क्षेत्र के कैथी गांव भेजा गया था। जहां से विगत आठ सालों से पुलिस के साथ मुठभेड़ में गोली चलाने वाले नक्सली को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार नक्सली की पहचान सीता राम साव के पुत्र किशोरी साव के रूप में हुई है
गिरफ्तार नक्सली की पहचान सीता राम साव के पुत्र किशोरी साव के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सली पर रजौली थाना कांड संख्या 197/17 में नामजद था। वह वर्ष 2017 में भानेखाप के जंगल में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में शामिल था। एसटीएफ और रजौली पुलिस ने संयुक्त अभियान में उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार नक्सली से गहन पूछताछ की। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय भेज दिया गया है। बताते चलें कि अनुमंडल क्षेत्र सिरदला थाना क्षेत्र के खरौंध में हमला करने वाले तीन नक्सलियों को भी एक सप्ताह के अंतराल में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

अनिल कुमार की रिपोर्ट
Highlights