बेउर जेल से मिले थे लूट पाट करने का निर्देश, 5 हथियारबंद…

पटना: दानापुर पुलिस ने बीती रात लूटपाट की योजना बने रहे 5 अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी दानापुर थाना क्षेत्र में लूटपाट करने की योजना बना रहे हैं जिसके बाद पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया जिनके पास से एक देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा, पिस्टल का एक मैग्जीन, 11 जिंदा कारतूस समेत तीन मोबाइल बरामद किया गया।

यह भी पढ़ें – मां के प्रेमी ने गला दबा युवक की कर दी हत्या, पुलिस…

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान साहिल कुमार, रोहित कुमार उर्फ़ कल्लू एसपी, राज कुमार, गोलू कुमार और रौशन कुमार के रूप में की गई। गिरफ्तार सभी अपराधियों की उम्र 18 से 21 वर्ष के बीच है। पुलिस ने जब गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ की तो उसने बताया कि बेउर जेल में बंद उसके आका के निर्देश पर वे लोग लूटपाट करने के लिए योजना बना रहे थे। फ़िलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें–  आरक्षण वर्गीकरण में नीतीश पीछे हटे, मांझी ने कहा ‘राज्य की सरकार…’

पटना से पृथ्वी कुमार की रिपोर्ट

Saharsa News: क्लासरूम से सोशल मीडिया तक, मॉडल स्कूलों में पढ़ाई...

 बिहार के सहरसा के मॉडल स्कूलों में छात्र पढ़ाई के साथ कंटेंट क्रिएशन और वीडियो ब्लॉगिंग सीख रहे हैं। सात निश्चय-3 के तहत डिजिटल...

Bihar News: ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना से दो साल में...

बिहार की ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना के तहत दो वर्षों में 181 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी मिली। इनमें 86 महिला और 95 पुरुष...

Ranchi News: रांची में CCTV कैमरे नहीं लगाने पर हाईकोर्ट नाराज,...

झारखंड हाईकोर्ट ने रांची के पुलिस थानों और प्रमुख सड़कों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए जाने पर नाराजगी जताई। गृह सचिव, डीजीपी और एसएसपी...