Advertisment

12 तक मैट्रिक-इंटर के परीक्षा केंद्रों का लिस्ट देने का निर्देश

रांची: राज्य में मैट्रिक, इंटर की परीक्षा के लिए सभी जिलों को 12 दिसंबर तक परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया पूरी कर रिपोर्ट देने को कहा गया है.

परीक्षा केंद्र के साथ-साथ मूल्यांकन केंद्र भी निधर्धारित कर इसकी जानकारी झारखंड एकेडमिक काउंसिल को देने को कहा गया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी को इस आशय का निर्देश शुक्रवार को हुई विभागीय समीक्षा बैठक में दिया गया.

बैठक में शिक्षा विभाग के अधिकारी के साथ-साथ झारखंड एकेडमिक काउंसिल के अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी शामिल हुए, जिला शिक्षा पदाधिकारी को छह फरवरी से शुरू होनेवाली मैट्रिक, इंटर की परीक्षा की तैयारी को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया.

कॉपी मूल्यांकन के लिए परीक्षकों का नाम भी 22 दिसंबर तक उपलब्ध कराने को कहा गया. इसके अलावा प्रत्येक विद्यालय से कम से कम 15 विद्यार्थियों का आवेदन आकांक्षा प्रवेश परीक्षा के लिए जमा कराने को कहा गया.

बैठक में प्राथमिक शिक्षा निदेशालय, माध्यमिक मध्याह्न भोजन प्राधिकरण व झारखंड शिक्षा परियोजना के कार्यों की समीक्षा की गयी. बैठक में मध्याह्न भोजन योजना की समीक्षा की गयी. सभी जिला शिक्षा अधीक्षक को स्कूलों में खाना बनानेवाली रसोइयों का आयुष्मान योजना के तहत कार्ड बनवाने का निर्देश दिया गया.

NEET UG Scam: NEET परीक्षा घोटाले की जांच में बड़ा मोड़!...

NEET UG Scam, Patna: बिहार में नीट-यूजी परीक्षा में कथित धांधली की जांच आगे बढ़ने के साथ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) का दायरा भी...

Devendra Nath Mahato: देवेंद्र नाथ महतो को तिरंगा यात्रा से रोकने...

देवेंद्र नाथ महतो को तिरंगा यात्रा में शामिल होने से रोकने पर भाजपा ने झारखंड सरकार पर निशाना साधा। पार्टी ने इसे लोकतंत्र और...

Har Ghar Tiranga 2026: हर घर तिरंगा अभियान 2026 को लेकर...

बिहार में हर घर तिरंगा अभियान 2026 के तहत स्कूलों में तिरंगा यात्रा, रैली और प्रतियोगिताओं का आयोजन हो रहा है। छात्राओं में दिखा...