INSURANCE SCAM- लाभार्थियों को मृत बता जालसाजों ने निकाले 46 लाख

पटना: ठगी का एक मामला पटना से सामने आया है जिसमें ठगों ने 5 लोगों को मरा हुआ बताकर इंश्योरेंस कंपनी से बड़ी राशि की ठगी कर लिया। मामले में पटना के कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है। मामले में इंश्योरेंस कंपनी ने अपने ही 5 कर्मियों पर आरोप लगाया है।

कंपनी के द्वारा कोतवाली थाना में दर्ज शिकायत में कहा गया है कि साकेत कुमार, आशुतोष कुमार झा, चमन किशोर सिंह और सोनू कुमार समेत एक अन्य ने शातिराना ढंग से इंश्योरेंस के रूपये का लाभ देने के लिए कुछ लाभार्थियों को मृत बता कर रूपये की निकासी कर ली। इंश्योरेंस कंपनी की ओर से जब जांच की गई तो पता चला कि वे अभी जिंदा हैं।

कंपनी की तरफ से कुणाल कुमार ने अपनी शिकायत में कहा है कि साकेत कुमार झा और आशुतोष झा कंपनी में सलाहकार के तौर पर थे। इनलोगों ने मिलीभगत कर 46 लाख 75 हजार रूपये की गलत तरीके से निकासी कर ली। आरोपियों ने सरिता कुमारी, कुमारी नेहा सिंह, सोनाली रमेश कुमार, पूजा कुमारी, प्रिया कुमारी नाम की इंश्योरेंस कराये हुए लाभार्थियों के नाम पर निकासी की है। मामले में कोतवाली थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है।

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें- RJD ने BJP पर कसा तंज, कहा ‘नरेंद्र मोदी ने मुद्दों का कर लिया है अपहरण’

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

INSURANCE SCAM INSURANCE SCAM INSURANCE SCAM

INSURANCE SCAM

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...