पीने के पानी को लेकर मचा हाहाकार, सड़क पर उतरे लोग

पालीगंज : पालीगंज प्रखंड के सरसी गांव के वार्ड नंबर-2 और 3 में पीने के पानी की किल्लत हो गई है। भू-जलस्तर काफी नीचे चले जाने के कारण घरों में लगे चापाकल पानी उगलने में अक्षम साबित हो रहे है। लोगों के बीच पीने के पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। सबसे बड़ी बात कि मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी नल-जल योजना का भी लाभ नहीं मिल रहा है। इससे आक्रोशित ग्रामीण शनिवार को सड़क पर उतर आए और हंगामा करते हुए एसएच-2 को जाम कर दिया। इससे इस सड़क के दोनो तरह छोटे बड़े वाहनों की लंबी लाइन लग गई।

Goal 1 22Scope News

सहायक अभियंता दिलीप कुमार दलबल के साथ पहुंचे व ग्रामीणों को समझा बुझाकर सड़क से हटाया

वहीं सूचना मिलने पर पहुंचे पीएचईडी के सहायक अभियंता दिलीप कुमार दलबल के साथ पहुंचे और ग्रामीणों को समझा बुझाकर सड़क से हटाया। तब जाकर इस सड़क पर आवाजाही शुरू हो सकी। सहायक अभियंता ने बताया कि ग्रामीणों को पीने की पानी मुहैया कराने के उद्देश्य से बोरिंग करा दिया गया है। चूंकि तकनीकी कारणों से पाइप लाइन नहीं बिछाई नहीं जा सकी थी। इसलिए अबतक उन्हें पीने का पानी उपलब्ध नहीं हो सका था। उन्होंने बताया कि तकनीकी व्यवधानों को दूर कर लिया गया है। दो दिनों के अंदर लोगों को पानी मिलने लगेगा।

यह भी पढ़े : CM नीतीश पहुंचे बिहटा, SDRF मुख्यालय भवन के साथ ही बिहटा-दानापुर एलिवेटेड सड़क…

अवनीश कुमार की रिपोर्ट

झारखंड SIR : 31 अक्टूबर तक जुड़वाएं वोटर लिस्ट में नाम,...

रांची: झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का सबसे अहम चरण अब अपने अंतिम सप्ताह में है। जिन पात्र नागरिकों का...

Mumbai Indians New Head Coach: कीरोन पोलार्ड बने मुंबई इंडियंस के...

 मुंबई इंडियंस ने कीरोन पोलार्ड को नया हेड कोच नियुक्त किया है। खिलाड़ी और बैटिंग कोच के बाद अब पोलार्ड संभालेंगे टीम की कमान।Mumbai...

Jio IPO Record: कमजोर बाजार में जियो IPO ने मचाया धमाल,...

 Jio IPO में 7.40 लाख करोड़ रुपये की रिकॉर्ड मांग आई। 1.38 करोड़ से अधिक आवेदन और 22.19 गुना सब्सक्रिप्शन के बाद 26 अक्टूबर...