Inter Admission Seat Increase Issue: झारखंड में 11वीं पंजीयन लटका, छात्रों में बढ़ी चिंता

झारखंड में इंटर की सीट वृद्धि पर निर्णय लंबित, हजारों छात्रों का पंजीयन रुका। जैक ने पंजीयन 2 जनवरी तक बिना विलंब शुल्क शुरू किया।


Inter Admission Seat Increase Issue:रांची:शैक्षणिक सत्र 2025-27 में 11वीं कक्षा में सीट वृद्धि के प्रस्तावों पर अब तक अंतिम निर्णय नहीं हो सका है। इस देरी का सीधा असर बढ़ी हुई सीटों पर नामांकित हजारों विद्यार्थियों पर पड़ा है, जिनका पंजीयन अभी तक संभव नहीं हो पाया है। जबकि दूसरी ओर  जैक ने इंटर परीक्षा वर्ष 2027 के लिए पंजीयन प्रक्रिया शुरू कर दी है। छात्रों के लिए दो जनवरी तक बिना विलंब शुल्क के पंजीयन कराने की सुविधा जारी है।

Inter Admission Seat Increase Issue:एक दर्जन इंटर कॉलेजों ने दिया सीट वृद्धि का प्रस्ताव
राज्य के करीब एक दर्जन इंटर कॉलेजों ने सीट बढ़ाने का प्रस्ताव सितंबर में जैक को भेजा था। जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा संसाधनों की जांच के बाद यह प्रस्ताव आगे भेजा गया, लेकिन लंबित प्रक्रिया के कारण प्रभावित कॉलेजों के विद्यार्थियों को अब पंजीयन में देरी का सामना करना पड़ रहा है। कई छात्र जैक कार्यालय के चक्कर लगाने को मजबूर हैं।


Key Highlights

● 11वीं में सीट वृद्धि का प्रस्ताव लंबित, हजारों छात्रों का पंजीयन रुका

● जैक ने 2027 इंटर परीक्षा के लिए बिना विलंब शुल्क 2 जनवरी तक पंजीयन शुरू किया

● एक दर्जन कॉलेजों ने सीट वृद्धि का प्रस्ताव सितंबर में भेजा

● बिना स्वीकृति नामांकन लेने वाले कॉलेजों पर उठे सवाल

● मोर्चा 28 दिसंबर को मुख्यमंत्री व सचिव को देगा ज्ञापन


Inter Admission Seat Increase Issue:बिना मंजूरी नामांकन लेने पर उठे सवाल
जिन कॉलेजों ने सीट वृद्धि पर अंतिम स्वीकृति से पहले ही नामांकन ले लिया, उन पर भी अब सवाल उठने लगे हैं। यदि जैक कुछ कॉलेजों के प्रस्ताव को मंजूरी नहीं देता और पंजीयन नहीं हो पाता है, तो इसकी जिम्मेदारी किस पर होगी, यह बड़ा प्रश्न बना हुआ है।

Inter Admission Seat Increase Issue:मोर्चा 28 दिसंबर को देगा ज्ञापन – शीघ्र निर्णय की मांग
झारखंड वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने इस मामले में त्वरित निर्णय की मांग की है। मोर्चा के प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह ने बताया कि वे 28 दिसंबर को मुख्यमंत्री और शिक्षा सचिव को ज्ञापन सौंपेंगे। उनका कहना है कि छात्रों के भविष्य को बिना वजह दबाव में नहीं रखा जा सकता।

इस बीच जैक के सचिव जयंत मिश्रा ने कहा कि राज्य के कुछ कॉलेजों में सीट वृद्धि के प्रस्ताव पर कार्रवाई की प्रक्रिया प्रगति पर है। जिला शिक्षा पदाधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर ही निर्णय लिया जाएगा और जल्द अंतिम निर्णय आने की उम्मीद है।

Ranchi Municipal Corporation: 55 दिनों से ठप होल्डिंग और ट्रेड लाइसेंस...

रांची नगर निगम में 21 अगस्त से की कई सेवाएं ठप हैं। मेयर रोशनी खलखो ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर निजी एजेंसी से...

Vaishali Boat Accident: गंगा में नाव पलटने से 13 बच्चों की...

बिहार के वैशाली में गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम है। रात...

NEET UG 2026: OMR Answer Sheet पर सुप्रीम कोर्ट में आज...

 NEET UG 2026 की ओएमआर आंसर शीट को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई की अर्जी स्वीकार की। वहीं, NEET...