IIT-ISM में इंटर पास बेरोजगार युवाओं के लिए एसिस्टेंट माईन्स सर्वेयर कोर्स आरम्भ, BCCL देगी जॉब

धनबादः प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 एवं नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के सहयोग से धनबाद के IIT-ISM में माइनिंग इंजीनियरिंग विभाग की ओर से इंटर पास बेरोजगार युवाओं के लिए तीन माह का असिस्टेंट माइन्स सर्वेयर कोर्स की शुरुआत हुआ।

मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में बीसीसीएल के डायरेक्टर पर्सनल मुरली कृष्ण रमैया एवं IIT-ISM के निदेशक प्रोफेसर जीके पटनायक एवं उपनिदेशक प्रोफेसर धीरज कुमार मौजूद रहे।

कोर्स के बाद युवाओं को जाॅब देगी बीसीसीएल

वहीं मीडिया से बात करते हुए प्रो. धीरज कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अति महत्वाकांक्षी परियोजना प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए तीन माह की कैप्सूल कोर्स की शुरुआत की गई है। इसमें उन युवाओं का चयन किया गया है जो इंटर पास है एवं बेरोजगार है।

ये भी पढ़ें- गिरिडीह से तीन शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार, 9 मोबाइल व 18 सिमकार्ड बरामद

बीसीसीएल के डायरेक्टर पर्सनल ने युवाओं को ट्रेनिंग के पश्चात रोजगार मुहैया कराने का वादा किया है। साथ ही उन्होंने बताया कि आगामी 10 दिसंबर को आईआईटी आईएसएम में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जाएगा जिसमें उपराष्ट्रपति जगदीश धनकर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।

Ara Murder Case: रिटायर्ड कस्टम अधिकारी रामकुमार सिंह हत्याकांड में मुख्य...

Ara Murder Case: भोजपुर जिले में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी रामकुमार सिंह की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्याकांड के...

Jharkhand Heritage School: झारखंड में 100 साल पुराने सरकारी स्कूलों की...

झारखंड में 100 साल से अधिक पुराने सरकारी स्कूलों की पहचान होगी। शिक्षा विभाग ने जिलों से एक सप्ताह में स्थापना वर्ष, यू-डायस कोड...

Pawan Singh Akshara Singh News: मुंगेर में पवन सिंह ने अक्षरा...

Pawan Singh Akshara Singh News, मुंगेर: भोजपुरी अभिनेता और गायक पवन सिंह ने बिहार के मुंगेर में दुर्गा पूजा कार्यक्रम के दौरान अभिनेत्री और...