IIT – ISM धनबाद में ‘इन्वेनटिव 2026’ की शुरुआत, भारत की इनोवेशन्स को मिलेगा ग्लोबल मंच

Dhanbad: धनबाद IIT – ISM ‘इन्वेनटिव 2026’ का भव्य शुभारंभ हुआ। यह आयोजन भारत की इनोवेशन्स को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। यह फ्लैगशिप आरएंडडी फेयर ‘भारत इनोवेट्स 2026’ के लिए एक प्रमुख नेशनल फीडर प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य कर रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य देश में विकसित हो रहे रिसर्च को स्केलेबल और मार्केट-रेडी टेक्नोलॉजी में बदलना है।

भारत इनोवेट्स 2026 से जुड़कर इन्वेनटिव एक स्ट्रक्चर्ड इकोसिस्टम तैयार कर रहा है

आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया जैसे नेशनल मिशन्स के अनुरूप, यह आयोजन भारत को डीप-टेक इनोवेशन का ग्लोबल हब बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। भारत इनोवेट्स 2026 से जुड़कर इन्वेनटिव एक स्ट्रक्चर्ड इकोसिस्टम तैयार कर रहा है, जिससे ग्लोबल पार्टनरशिप्स, कैपिटल एक्सेस और इंटरनेशनल मार्केट इंटीग्रेशन को बढ़ावा मिलेगा।

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने चीफ गेस्ट के रूप में कार्यक्रम का उद्घाटन किया

इस अवसर पर आयोजित इनॉगुरल सेशन में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने चीफ गेस्ट के रूप में कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उनके साथ गेस्ट्स ऑफ ऑनर के रूप में अथर शाहाब (एमडी, जुआरी इंडस्ट्रीज), वैशाली निगम सिन्हा (को-फाउंडर, रिन्यू), संदीप कुमार (वीपी, टाटा स्टील) और डॉ. सुनील के. बर्नवाल (सीईओ, नेशनल हेल्थ अथॉरिटी) उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने इनोवेशन-ड्रिवन ग्रोथ, सस्टेनेबिलिटी और एकेडेमिया-इंडस्ट्री कोलैबोरेशन के महत्व पर जोर दिया।

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने इन्वेनटिव 2026 को भारत के इनोवेशन-ड्रिवन फ्यूचर का एक ट्रांसफॉर्मेटिव प्लेटफॉर्म बताया। उन्होंने रिसर्च को एंटरप्राइज और सोसाइटी के लिए उपयोगी सॉल्यूशन्स में बदलने की आवश्यकता पर बल दिया और 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को रेखांकित किया।

देश सही दिशा में आगे बढ़ रहा है…

राज्यपाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भारत पहले ही आर्थिक रूप से अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा चुका है और अब तेजी से आगे बढ़ते हुए नए आयाम छू रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि देश सही दिशा में आगे बढ़ रहा है और इसी गति से कार्य करते हुए भारत आने वाले समय में विश्व पटल पर एक नई ऊंचाई हासिल करेगा।

वही IIT – ISM के डायरेक्टर सुकुमार मिश्रा ने कहा कि इन्वेंटिव 2026 कार्यक्रम में देश तकनीकी संस्थान के डायरेक्टर, प्रोफेसर शामिल हुए साथ ही कई नवाचार के लिए कई कंपनियों के साथ ईएमयू हुआ,कार्यक्रम करीब 200 कम्पनी भाग ली है।

Saffrn

Trending News

बिहार के 38 जिलों में हरा चारा मानचित्रण अध्ययन की शुरुआत

पटना : राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) और बिहार राज्य दुग्ध सहकारी संघ (COMFED) ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISPC) के सहयोग से बिहार...

मूनीडीह Gas Leak हादसा में एक और शव हुआ बरामद, मृतकों...

Dhanbad: धनबाद के मूनीडीह में बीसीसीएल के कैप्टिव पवार प्लांट में हुई घटना में एक और शव प्लांट से कुछ दूरी स्थित जंगल से...

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री राहत कोष न्यासी पर्षद की 24वीं...

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में एक अणे मार्ग स्थित 'संकल्प सभागार' में मुख्यमंत्री राहत कोष न्यासी पर्षद की 24वीं बैठक संपन्न...

चटकपुर के मुखिया Vicky Lohra सैकड़ों समर्थकों के साथ BJP में...

Jharkhand: रातू प्रखंड अंतर्गत चटकपुर पंचायत के मुखिया सह सामाजिक कार्यकर्ता विक्की लोहरा अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ BJP के स्थापना दिवस के अवसर...

वाल्मीकि नगर निर्वाचन क्षेत्र स्थित राम नगर में 13 अप्रैल को...

वाल्मीकि नगर : भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा नागरिक-केंद्रित सेवा वितरण को और अधिक सुलभ बनाने के निरंतर प्रयासों के तहत पश्चिम चंपारण...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img