जन भावना फाउंडेशन के बैनर तले बानो के उकौली में जांच शिविर का आयोजन

सिमडेगा. बानो प्रखंड अंतर्गत पंचायत सचिवालय-उकौली में जन भावना फाउंडेशन के बैनर तले पंचायत हेड चन्द्रावती देवी की अगुवाई में स्वास्थ्य जांच शिविर (मेडिकल कैम्प) आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों ने भारी संख्या में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए लाभ लिया।

इस शिविर में संस्था के डॉ. दिनेश प्रसाद साहू एवं नर्स सेवानी सुरिन द्वारा लोगों की निशुल्क जांच एवं 10 से 30 प्रतिशत तक दवाइयों में छूट के साथ शुगर जांच, ब्लड प्रेशर जांच की गयी।

शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में उकौली पंचायत के मुखिया कृपा हेमरोम एवं विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति सदस्य सिमा कंडुलना, ग्राम प्रधान विलकन बाग़रीला, ग्राम प्रधान सेबेयन समद, सिमडेगा जिला हेड खुशीराम कुमार, आनंद सनमानी बड़ाईक, जूनास तोपनो, शिवशंकर सिंह, मनोज बिलुंग, सावित्री देवी, सोशन जोजो, बिश्वासी जोजो, बिनीता देवी, तारावती देवी, प्रधुम्न सिंह रूप से उपस्थित थे।

मौके पर खुशीराम कुमार ने कहा कि संस्था स्वास्थ्य के क्षेत्रों पर लगातार कार्य कर रही है और लोगों का भरपूर सहयोग भी मिल रहा है। आने वाले दिनों में शिक्षा और रोजगार देने के साथ-साथ कृषि के क्षेत्रों में भी बढ़ावा देने का काम करेगी।

Himanshu Singh Murder Case: क्या अब खुलेगा हिमांशु सिंह हत्याकांड का...

Himanshu Singh Murder Case: जमशेदपुर में चर्चित हिमांशु सिंह मर्डर केस में एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। मामले में नामजद आखिरी फरार आरोपी...

26 साल से जोत रहे थे खेत, अब फसल पर चला...

मधेपुरा : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र से जमीन विवाद का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने एक किसान की वर्षों की...

Chutaru High School Land Dispute: स्कूल की जमीन पर किसने चलाया...

Chutaru High School Land Dispute: गढ़वा जिले के रंका सब-डिविजन के चूतरु हाई स्कूल में स्कूल की ज़मीन पर कब्ज़े और स्कूल जाने के रास्ते...