Advertisment

कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. इरफान अंसारी के बयान के मामले में जांच रिपोर्ट सौंपा गया

जामताड़ा:  जामताड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. इरफान अंसारी की ओर से नामांकन के बाद दिए गए कथित अमर्यादित बयानों के मामले में जांच प्रक्रिया तेज कर दी गई है। जिले के उपायुक्त कुमुद सहाय ने राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (एनसीएसटी) रांची के अनुसंधान अधिकारी प्रदीप कुमार दास को जांच रिपोर्ट सौंप दी है।

1 427 22Scope News

रिपोर्ट के अनुसार, एसडीपीओ विकास आनंद लागोरी द्वारा की गई जांच में पाया गया कि डॉ. इरफान के मीडिया में दिए गए बयान से संबंधित एक वीडियो क्लिप की सत्यता की जांच के लिए 25 अक्टूबर को जामताड़ा के बीडीओ सह एआरओ प्रवीण चौधरी को निर्देशित किया गया था। उनके द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट के आधार पर जामताड़ा थाना में 26 अक्टूबर को धारा-223 बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

2 58 22Scope News 3 32 22Scope News

बीडीओ की ओर से जामताड़ा के थानेदार को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि नोडल पदाधिकारी सह एसडीओ जामताड़ा द्वारा भेजे गए वीडियो क्लिप का अवलोकन किया गया। इस वीडियो में डॉ. इरफान के द्वारा दिए गए बयानों में प्रथम दृष्टया भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत जारी निषेधाज्ञा की कंडिका-8 का उल्लंघन प्रतीत हो रहा है, जिसके चलते संबंधित धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।अभी इस मामले की जांच जारी है, और इससे जुड़ी घटनाओं पर सभी की नजर बनी हुई है।

Zarina Khatun Museum Ramgarh: झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर से रूबरू हुए...

Zarina Khatun Museum Ramgarh: राधा गोविंद यूनिवर्सिटी के खोरठा विभाग के पोस्ट-ग्रेजुएट (तीसरे सेमेस्टर) छात्रों ने 31 जुलाई, 2026 को एक एजुकेशनल टूर के...

Pahari Mandir First Somwari 2026: पहाड़ी मंदिर में अरघा से होगा...

Pahari Mandir First Somwari 2026: सावन के पवित्र महीने के पहले सोमवार के लिए राजधानी के मशहूर पहाड़ी मंदिर में ज़ोर-शोर से तैयारियां पूरी कर...

LPG Cylinder Price: रांची में 209 रुपये सस्ता हुआ कमर्शियल गैस...

LPG Cylinder Price: अगस्त की शुरुआत के साथ ही, सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। 1 अगस्त से रांची समेत...